कब से शुरू हो रहा है सावन और कितने हैं सोमवार?
कब से शुरू हो रहा है सावन और कितने हैं सोमवार?
Share:

 

हिंदू धर्म में सावन माह को बहुत ही पवित्र माना गया है। आप सभी जानते ही होंगे सावन के महीने में शिव जी का पूजन किया जाता है। शिव जी के पूजन को करने के लिए भक्तों को सावन के महीने का इंतज़ार होता है। भगवान भोलेनाथ को समर्पित होने की वजह से इस माह का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। जी हाँ और हर साल शिव भक्त बेसब्री से इस पावन महीने का इंतजार करते हैं। आप सभी को बता दें कि सावन माह में भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। जी हाँ और इस पूरे माह में शिव शम्भू की विशेष पूजा अर्चना की जाती है, हालाँकि सावन में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार का अलग ही महत्व होता है। जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि इस माह में जो व्यक्ति सोमवार के व्रत रखता है, भोलेशंकर उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस साल सावन माह में कितने सोमवार पड़ेंगे और उनकी तिथि क्या है।

 
सावन 2022 में कितने सोमवार हैं- आपको बता दें कि इस साल सावन माह की शुरुआत 14 जुलाई 2022 गुरुवार से हो रही है। इसी के साथ ही 12 अगस्त 2022 को सावन मास समाप्त हो जाएगा। ऐसे में इस साल सावन माह में चार सोमवार पड़ रहे हैं। 
सावन का पहला सोमवार - 18 जुलाई 2022, सोमवार
सावन का दूसरा सोमवार - 25 जुलाई 2022, सोमवार
सावन का तीसरा सोमवार - 01 अगस्त 2022 सोमवार
सावन का अंतिम सोमवार - 08 अगस्त 2022, सोमवार

आपको बता दें कि सावन का महत्व और पूजा विधि धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए खास होता है। जी दरअसल ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति सावन के प्रत्येक सोमवार को व्रत रखकर भगवान शिव की उपासना करता है, उसकी हर इच्छा पूरी होती है। इसी के साथ अगर आप सावन के महीने में सोमवार को पूजा करते हैं तो सावन में सोमवार के दिन पूजा करने के लिए सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। उसके बाद अपने दाहिने हाथ में जल लेकर सावन सोमवार व्रत एवं पूजा का संकल्प करें और सभी देवी-देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।

कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना, जानिए कांवड़ यात्रा के नियम

भाग्य चमकाने से लेकर बीमारी तक को मिटाता है पुखराज, पहने ऐसे

बेशुमार धन-दौलत देते हैं ये 4 रत्न, पहनते ही दिखने लगता है फर्क

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -