यहाँ जानिए सावन सोमवार की पूजा सामग्री और पूजा विधि
यहाँ जानिए सावन सोमवार की पूजा सामग्री और पूजा विधि
Share:

आज से यानी 25 जुलाई से सावन का महीना आरम्भ हो गया है। यह एक पावन महीना माना जाता है। इस महीने की शुरुआत आज से यानी 25 जुलाई से हुई है और यह 22 अगस्त तक रहने वाला है। ऐसे में हिंदू धर्म में सावन के महीने का बहुत अधिक महत्व होता है इस बात को तो आप अच्छे से जानते होंगे। वैसे सावन का महीना भगवान भोलेनाथ को समर्पित होता है। ऐसे में इस महीने में सोमवार के दिन व्रत रखने और पूजन करने का खास फल मिलता है। तो आइए जानते हैं सावन सोमवार की पूजा विधि और पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामाग्री। 

सावन सोमवार लिस्ट-
पहला सोमवार-  26 जुलाई 
दूसरा सोमवार- 02 अगस्त    
तीसरा सोमवार-  09 अगस्त    
चौथा सोमवार- 16 अगस्त 

 

पूजा सामग्री- पुष्प, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगा जल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, जौ की बालें,तुलसी दल, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, ईख का रस, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार की सामग्री आदि।

पूजाविधि- सबसे पहले सुबह जल्दी उठ जाएं और नहाने के बाद साफ वस्त्र धारण करें। अब घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें। इसके बाद सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें और शिवलिंग में गंगा जल और दूध चढ़ाएं। इसके बाद भगवान शिव को पुष्प अर्पित करें। अब भगवान शिव को बेल पत्र अर्पित करें। इसके बाद भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। ध्यान रहे कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। अब अंत में भगवान शिव का ध्यान करें और भजन करें।

 

दहेज के कारण ससुराल वालो ने किया महिला का बुरा हाल, शिकायत दर्ज करने पर भी पुलिस ने नहीं लिया एक्शन

मन की बात में बोले PM मोदी- 'त्योहारों के दौरान यह भूले नहीं कि कोरोना गया नहीं है'

बढ़ी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की समस्यां, अब इन चीजों की जांच करेगी मुंबई क्राइम ब्रांच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -