सावन सोमवार व्रत के दौरान क्या खाए और क्या नहीं? जानिए यहाँ
सावन सोमवार व्रत के दौरान क्या खाए और क्या नहीं? जानिए यहाँ
Share:

आप सभी जानते ही होंगे कि हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत महत्वपूर्ण होता है। सावन के महीने में भोले बाबा का पूजन कर उन्हें खुश किया जा सकता है। ऐसे में आज सावन का पहला सोमवार है। आज के दिन भोले बाबा के लिए व्रत रख उनका पूजन कर उन्हें खुश किया जा सकता है। आज सावन के पहले सोमवार के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है। जी दरअसल यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय हैं और इस दिन पूजा- पाठ करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं सावन के सोमवार के दिन क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

क्या खाना चाहिए- कहा जाता है सावन के महीने में व्रत करने वाले व्यक्ति को नमक नहीं खाना चाहिए और बिना नमक के फलाहार करना चाहिए। इसी के साथ ही हेल्दी ड्रिंक पीना चाहिए ताकि पूरा दिन शरीर में एनर्जी रहें। इसके अलावा आप पूरा दिन पानी पीते रहें, ताकि पानी की कमी न हों। वैसे आप चाहे तो व्रत में नींबू पानी, नारियल पानी और स्मूदी का सेवन कर सकते हैं। जी दरअसल यह सभी चीजें हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर होती है। आप चाहे तो व्रत में मुट्ठी भर मेवे खा सकते हैं। जी हाँ, आप डाइट में काजू,बादाम, किशमिश, अखरोट आदि का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप फलाहार में आलू, लौकी, कद्दू, अरबी की सब्जी खा सकते हैं। जी दरअसल इन सभी को सात्विक भोजन माना जाता है और ये चीजें शरीर को हेल्दी और एनर्जी से भरपूर रखती हैं। आप चाहे तो डाइट में सेब, केला, तरबूज, संतरा आदि शामिल कर सकते हैं। फलों को खाने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और डिहाइड्रेशन और थकावट नहीं लगती है।

क्या नहीं खाना चाहिए- कहा जाता है व्रती को खाली पेट चाय का सेवन करने से परहेज करें। जी दरअसल खाली पेट चाय पीने से गैस की समस्या हो सकती है। इसी के साथ व्रत में भूखे या खाली पेट रहने से गैसे की परेशानी हो सकती है। इसके चलते समय- समय पर कुछ ना कुछ खाते रहना चाहिए। इसके अलावा व्रत के दौरान तली- भूनी चीजें खाने से परहेज करें। व्रत के दौरान खाना ना खाए और उसका लालच भी न करें।

सावन: इन 3 राशिवालों पर विशेष मेहरबान रहते हैं भोलेनाथ, चुटकी में बनते हैं सब काम

आज है सावन का पहला सोमवार, बिना इस कथा के श्रवण के अधूरा होगा व्रत

सावन के महीने में भूल से भी न करें यह काम वरना होंगे महापाप के भागीदार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -