आज है निउरी नवमी, जरूर पढ़े यह कथा
आज है निउरी नवमी, जरूर पढ़े यह कथा
Share:

सावन का महीना (sawan 2022) है और इस महीने में श्रावण शुक्ल नवमी नाग पंचमी के चार दिन बाद आती है। आप सभी को बता दें कि इस नवमी में सांपों के सबसे बड़े शत्रु नेवले (Niuri Navami 2022) की पूजा की जाती है। जी दरअसल पुत्रवरी स्त्रियां इस व्रत को करती है। कहा जाता है इनकी पूजा में गुड घी का विशेष महत्व होता है और इस व्रत (Niuri Navami 2022 vrat) में उरद चने की दाल की पिट्ठी भरी कचौड़ियां खाई जाती है। सावन में नवमी तिथि को इस पूजा के कारण ही इसे निउरी नवमी कहा जाता है। अब इस बार यह आज के दिन है तो हम आपको बताने जा रहे हैं निउरी नवमी की कथा।

निउरी नवमी व्रत कथा - एक किसान के यहां बच्चे का जन्म होते ही उन्हें सांप खा जाते थे। जिससे वो काफी परेशान था। उसने विचार करके एक नेवला पाल लिया। जिन्हें सांप का भय नहीं था। एक दिन किसान की पत्नी खेत में पति को भोजन देने गई। मौका पाकर सांप बच्चे को खाने के लिए आया, किंतु वहां नेवला सतर्क था। नेवला ये बात जानता था कि उसे इस घर में क्यों पाला गया है। नेवले ने सांप पर हमला किया उसके टुकड़े-टुकड़े कर डाले। अपनी मालकिन को अपनी बहादुरी दिखाने के लिए खून से सना हुआ मुंह लेकर वह मकान के दरवाजे पर बैठ गया। मानों कि वह मालकिन को अपनी बहादुरी बताना (Niuri Navami 2022 katha) चाहता हो।

किसान की पत्नी खेत में पति को खाना देने के बाद घर लौटी तो द्वार पर ही नेवले का मुंह खून से सना हुआ देख कर भयभीत हो गई। उसे लगा कि नेवले ने उसके बच्चे को मार डाला। बस इसी क्रोध में उसने हाथ के बर्तन नेवले पर फेंक कर मारे। नेवला बर्तन की मार न सह सका उसने वहीं पर दम तोड़ दिया। किसान की पत्नी दौड़ी-दौड़ी घर के अंदर गई तो देखा बच्चा तो खेल रहा है उसके पास में मरे हुए सांप के टुकड़े पड़े हैं। उसे बड़ा पछतावा हुआ। एक दिन सपने में नेवले ने कहा कि जो हुआ उसे भूल जाओ। आज के दिन पुत्रवती स्त्रियां माताएं मेरा चित्र बना कर पूजा करेंगी तो उनके पुत्र की रक्षा होगी। उसी के बाद से नेवले की पूजा (Niuri Navami 2022 sawan) होती आ रही है।

राखी जैसा दिखता है कृष्ण कमल फूल, है ब्रह्मा-विष्णु-महेश का प्रतीक

आज जरूर पढ़े तुलसीदास जी के यह प्रेरणादायक दोहे

माँ के गर्भ में 12 महीने रहे थे तुलसीदास, जन्म के बाद देखते ही डर गई थी माँ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -