सावन के महीने में भूल से ना करें ये काम, वरना बन जाएंगे पाप के भागीदार
सावन के महीने में भूल से ना करें ये काम, वरना बन जाएंगे पाप के भागीदार
Share:

सावन का महीना शिव जी को प्रिय होता है और इस महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। आप सभी को बता दें कि सावन, हिंदू कैलेंडर का पांचवा महीना होता है और इस महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस महीने में कुंवारी लड़कियां योग्य वर की प्राप्ति के लिए सावन सोमवार के व्रत रखती हैं। आपको बता दें कि इस साल सावन का महीना 14 जुलाई 2022 से शुरू होगा और 12 अगस्त तक रहेगा। वहीं सावन के महीने में कुछ खास उपाय करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। तो अब हम आपको बताते हैं इन विशेष उपायों के बारे में।


सावन माह में सोमवार की तिथियां-
18 जुलाई, सोमवार- सावन का पहला सोमवार व्रत
25 जुलाई, सोमवार- सावन का दूसरा सोमवार व्रत
01 अगस्त, सोमवार- सावन का तीसरा सोमवार व्रत
08 अगस्त, सोमवार- सावन का चौथा सोमवार व्रत 


सावन के महीने में करें ये काम- 

- सावन के महीने के दौरान भगवान शिव को पंचामृत चढ़ाकर रुद्राभिषेक करने से मन और शरीर को शांति मिलती है।

- मान्यता है कि सावन के महीने में व्रत रखना काफी शुभ माना जाता है। व्रत रखना सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। 

- ऐसा मन जाता है इस महीने में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना काफी शुभ माना जाता है। 

- आपको बता दें कि सावन के महीने में श्रावण सोमवार व्रत कथा पढ़ना और पवित्र रुद्राक्ष धारण करना भी काफी पवित्र और शुभ माना जाता है।

सावन के महीने में ना करें ये काम- 

- ध्यान रहे सावन में जो लोग व्रत रखते हैं उन्हें तामसिक भोजन का सेवन करना चाहिए। जी हाँ और इस दौरान प्याज, लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए।

- कहा जाता है इस महीने में पूरे व्रत रखना चाहिए और मांस और मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए।

कब से शुरू हो रहा है सावन और कितने हैं सोमवार?

गंभीर रोग से हैं परेशान तो बेलपत्र से करें यह छोटा सा उपाय

कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना, जानिए कांवड़ यात्रा के नियम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -