क्यों पहनी जाती है सावन में हरी चूड़ियां
क्यों पहनी जाती है सावन में हरी चूड़ियां
Share:

सावन का महीना शुरू हो चुका है तो हर जगह इस महीने के तैयारी शुरू हो गई है जिसमें कई सारे तीज और त्यौहार पड़ने वाले हैं. इस महीने का पूरे साल में काफी खास माना जाता है और इसका विशेष महत्व भी होता है जिसे सभी जानते हैं. ये महीना भगवान शिव का भी माना जाता है, कहा जाता है सावन के महीने में भगवान शिव धरती पर आते हैं और भक्तों के साथ रहते हैं. कावड़ियों के साथ भगवान शिव भी होते हैं और कहा जाता है उनके साथ भगवान शिव भी झूम कर चलते हैं. 

सावन में भगवान शिव का त्रिशूल करेगा बुरी शक्तियों को दूर

इसके अलावा सावन में कई चीज़ों का महत्व होता है जैसे झूले का और महिलाओं के लिए तीज और व्रत का. साथ ही महिलाएं स्वान के महीने में हरी कांच की चूड़ियां पहनती हैं. आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि सावन में ही हरी चूड़ियां क्यों पहनी जाती है और इसके पीछे का क्या कारण है. आइए जानते हैं.

सावन के पहले दिन खरीदेंगे ये चीजें तो हर काम में मिलेगी सफलता

कहा जाता है सावन के महीने में हर जगह हरियाली होती है और हरा रंग प्राकृतिक रंग भी होता है जो महिलाओं के लिए खास होता है. कहा जाता है हरी चूड़ियां महिला के सुहाग का प्रतीक है. वहीं इस महीने में भगवान शिव को पूजा जाता हो इसलिए महिलाएं हरे रंग की चूडि़यां पहनती हैं जिससे उन्‍हें भगवान शिव का आशीर्वाद मिले. भगवान शिव प्रकृति के बीच रहते हैं और उन्हें हरे रंग का बिल्व और धतूरा भी चढ़ाया जाता है जिससे भगवान शिव खुश होते हैं. इसलिए सावन में अधिकतर महिलाएं हरे रंग की चूड़ियां पहनती हैं.

और भी पढ़ें..

सावन के पहले दिन ऐसे करें शिव पूजा

सावन में कांवड़ चढाने के सख्त होते हैं नियम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -