आज है हरियाली अमावस्या, जरूर पढ़े यह कथा
आज है हरियाली अमावस्या, जरूर पढ़े यह कथा
Share:

हिन्दू पंचांग के अनुसार सावन मास चल रहा है। जी हाँ और इस महीने का प्रत्येक दिन पवित्र माना जाता है। वहीं सावन में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। इसी के साथ सावन कृष्ण पक्ष के चतुर्थी शिवरात्रि पूजा के अगले दिन अमावस्या का पर्व मनाया जाता है। आपको बता दें कि यह पर्व आज 28 अगस्त को है और सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है। आज हम आपको बताते हैं हरियाली अमावस्या की कथा।

हरियाली अमावस्या की कथा- बहुत समय पहले एक राजा प्रतापी राजा था। उनको एक बेटा और एक बहू थे। एक दिन बहू ने चोरी से मिठाई खा लिया और नाम चूहे का लगा दिया। जिसकी वजह से चूहे को बहुत गुस्सा आ गया। उसने मन ही मन निश्चय किया कि चोर को राजा के सामने लेकर आऊंगा। एक दिन राजा के यहां कुछ मेहमान आयें हुए थे। सभी मेहमान राजा के कमरे में सोये हुए थे। बदले की आग में जल रहे चूहे ने रानी की साड़ी ले जाकर उस कमरे में रख दिया। जब सुबह मेहमान की आंखें खुली और उन्होंने रानी का कपड़ा देखा तो हैरान रह गए। जब राजा को इस बात का पता चला तो उन्होंने अपनी बहू को महल से निकाल दिया।

रानी रोज शाम में दिया जलाती और ज्वार उगाने का काम करती थी। रोज पूजा करती गुडधानी का प्रसाद बांटती थी। एक दिन राजा उस रास्ते से निकल रहे थे तो उनकी नजर उन दीयों पर पड़ी। राजमहल लौटकर राजा ने सैनिकों को जंगल भेजा और कहा कि देखकर आओ वहां क्या चमत्कारी चीज थी। सैनिक जंगल में उस पीपल के पेड़ के नीचे गए। उन्होंने वहां देखा कि दीये आपस में बात कर रही थी। सभी अपनी-अपनी कहानी बता रही थीं। तभी एक शांत से दीये से सभी ने सवाल किया कि तुम भी अपनी कहानी बताओ। दीये ने बताया वह रानी का दीया है। उसने आगे बताया कि रानी की मिठाई चोरी की वजह से चूहे ने रानी की साड़ी मेहमानों के कमरें में रखा था और बेकसूर रानू को सजा मिल गई। सैनिकों ने जंगल की सारी बात राजा को बताई। जिसके बाद राजा ने रानी को वापस महल बुलवा लिया। जिसके बाद रानी खुशी-खुशी राजमहल में रहने लगी।

वजन कम करने के लिए नहाने के पानी में डाले ये एक चीज

नाग पंचमी पर घर के बाहर लिखे इस ऋषि का नाम, देखते ही डरकर भाग जाते हैं सांप!

आखिर क्यों करते हैं भगवान शिव का जलाभिषेक, जानिए इसके पीछे का कारण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -