सावन के महीने में इन मन्त्रों के जाप से करें भोलेनाथ का पूजन
सावन के महीने में इन मन्त्रों के जाप से करें भोलेनाथ का पूजन
Share:

हिंदू धर्म के लोगों के लिए सावन का महीना बहुत महत्व रखता है उनके लिए यह महीना बहुत प्यारा भी होता है. आप जानते ही होंगे कि इस पूरे महीने भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है और उन्हें खुश करने के लिए उनका अभिषेक, उनके मन्त्रों का जाप, उनकी आरती, उनकी कथा पढ़ी, सुनी जाती है. जी दरसल सावन का महीना भगवान शिव का पसंदीदा माना गया है इसी कारण इसे महत्वपूर्ण कहा जाता है. अब आपको आज यानी 6 जुलाई सावन की शुरुआत में हम बताने जा रहे हैं भोले बाबा के बहुत ही कारगर और उन्हें खुश करने वाले मंत्र.

भोलेनाथ के मंत्र -  

मनोवांछित फल पाने के लिए :
नागेंद्रहाराय त्रिलोचनाय भस्मांग रागाय महेश्वराय| नित्याय शुद्धाय दिगंबराय तस्मे न काराय नम: शिवाय:॥
मंदाकिनी सलिल चंदन चर्चिताय नंदीश्वर प्रमथनाथ महेश्वराय| मंदारपुष्प बहुपुष्प सुपूजिताय तस्मे म काराय नम: शिवाय:॥
शिवाय गौरी वदनाब्जवृंद सूर्याय दक्षाध्वरनाशकाय| श्री नीलकंठाय वृषभद्धजाय तस्मै शि काराय नम: शिवाय:॥
अवन्तिकायां विहितावतारं मुक्तिप्रदानाय च सज्जनानाम्। अकालमृत्यो: परिरक्षणार्थं वन्दे महाकालमहासुरेशम्।।

स्वास्थ्य प्राप्ति के लिए :
सौराष्ट्रदेशे विशदेऽतिरम्ये ज्योतिर्मयं चन्द्रकलावतंसम्। भक्तिप्रदानाय कृपावतीर्णं तं सोमनाथं शरणं प्रपद्ये ।।
कावेरिकानर्मदयो: पवित्रे समागमे सज्जनतारणाय। सदैव मान्धातृपुरे वसन्तमोंकारमीशं शिवमेकमीडे।।

शिव जी की पूजा के दौरान:

स्नान समर्पण के लिए...
ॐ वरुणस्योत्तम्भनमसि वरुणस्य सकम्भ सर्ज्जनीस्थो| वरुणस्य ऋतसदन्यसि वरुणस्य ऋतसदनमसि वरुणस्य ऋतसदनमासीद्||

यज्ञोपवीत के लिए...
ॐ ब्रह्म ज्ज्ञानप्रथमं पुरस्ताद्विसीमतः सुरुचो वेन आवः| स बुध्न्या उपमा अस्य विष्ठाः सतश्च योनिमसतश्च विवः||

गंध समर्पण के लिए...
ॐ नमः श्वभ्यः श्वपतिभ्यश्च वो नमो नमो भवाय च रुद्राय च नमः| शर्वाय च पशुपतये च नमो नीलग्रीवाय च शितिकण्ठाय च||

अर्धनारीश्वर को धूप समर्पण के लिए...
ॐ नमः कपर्दिने च व्युप्त केशाय च नमः सहस्त्राक्षाय च शतधन्वने च| नमो गिरिशयाय च शिपिविष्टाय च नमो मेढुष्टमाय चेषुमते च||

पुष्प समर्पण के लिए...
ॐ नमः पार्याय चावार्याय च नमः प्रतरणाय चोत्तरणाय च| नमस्तीर्थ्याय च कूल्याय च नमः शष्प्याय च फेन्याय च||

नैवेद्य अर्पण के लिए...
ॐ नमो ज्येष्ठाय च कनिष्ठाय च नमः पूर्वजाय चापरजाय च| नमो मध्यमाय चापगल्भाय च नमो जघन्याय च बुधन्याय च||

ताम्बूल पूगीफल समर्पण के लिए...
ॐ इमा रुद्राय तवसे कपर्दिने क्षयद्वीराय प्रभरामहे मतीः| यशा शमशद् द्विपदे चतुष्पदे विश्वं पुष्टं ग्रामे अस्तिमन्ननातुराम्||

सुगन्धित तेल समर्पण के लिए...
ॐ नमः कपर्दिने च व्युप्त केशाय च नमः सहस्त्राक्षाय च शतधन्वने च| नमो गिरिशयाय च शिपिविष्टाय च नमो मेढुष्टमाय चेषुमते च||

दीप दर्शन कराने के लिए...
ॐ नमः आराधे चात्रिराय च नमः शीघ्रयाय च शीभ्याय च| नमः ऊर्म्याय चावस्वन्याय च नमो नादेयाय च द्वीप्याय च||

बिल्वपत्र समर्पण के लिए...
दर्शनं बिल्वपत्रस्य स्पर्शनं पापनाशनम्| अघोरपापसंहारं बिल्वपत्रं शिवार्पणम्||

सावन सोमवार के दिन भोलेनाथ को खुश करने के लिए जरूर पढ़े यह कथा

आज है सावन का पहला सोमवार, यहाँ जानिए पूजा विधि

इस सावन भोले का अभिषेक नहीं कर सकेंगे कांवड़ यात्री, भक्तों को करना होगा ऑनलाइन दर्शन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -