सावन के महीने में करें यह उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी
सावन के महीने में करें यह उपाय, हर मनोकामना होगी पूरी
Share:

हिंदू धर्म में सावन का महीना सबसे खास महीना होता है। जी दरअसल यह महीना भगवान शिव को समर्पित होता है और इस बार सावन का महीना 25 जुलाई, दिन रविवार से शुरू होने जा रहा है। वैसे धार्मिक मान्यता को माने तो सावन के महीने में भगवान शिव की सच्चे मन से अराधना करने वालों को कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसी के साथ ही इस दिन जो लोग भगवान शंकर की पूजा करते हैं उनकी सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है। वैसे सावन के महीने में सोमवार का भी विशेष महत्व है। आपको बता दें कि इस साल कुल 4 सोमवार सावन महीने में पड़ेंगे और इस साल सावन 22 अगस्त तक रहेगा। अब हम आपको बताने जा रहे हैं सावन में आप कौन से उपाय कर सकते हैं।

उपाय-
1. वैवाहिक जीवन से जुड़ा उपाय- सावन के महीने में वैवाहिक जीवन से जुड़ी दिकक्तों को दूर करने के लिए सोमवार को साफ मिट्टी से शिवलिंग बनाएं। इसके बाद इस पर केसर या हल्दी मिश्रित दूध चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है जो जोड़ा ऐसा करता है उसके वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

2. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए- ऐसा माना जाता है कि सावन के महीने में शिवलिंग पर पूजा के दौरान केसर चढ़ाने से सुख एवं समृद्धि बढ़ती है। इसी के साथ इससे जीवन की दरिद्रता दूर हो जाती है।

3. गलत कामों से बचाव- कहा जाता है सावन के महीने में भोलेनाथ को इत्र चढ़ाने से मन पवित्र एवं शुद्ध होता है। इसके अलावा गलत काम करने से बचाव होता है।

4. कष्टों से मुक्ति मिलती है- कहते हैं भगवान शंकर को दही अंत्यत प्रिय है। ऐसे में सावन के महीने में भोलेनाथ को दही चढ़ाने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर हो जाती है।


5. मनोकामना पूरी होने की मान्यता- कहा जाता है सावन के महीने में हर दिन जल्दी उठना चाहिए। इन दिनों में स्नान आदि करने के बाद साफ-सुथरे कपड़े धारण कर भगवान शिव को चढ़ाने वाले जल में काला तिल डालकर अर्पित करना चाहिए।

आज मुंबई वासियों को नहीं मिलेगा गोकुल दूध, तेज बारिश है वजह

आज दो दिवसीय दौरे पर मेघालय रवाना होंगे अमित शाह, 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ करेंगे मंथन

राहत! लगातार सातवें दिन भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का भाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -