सावन में करना चाहते है महादेव को खुश तो जरूर चढ़ाएं ये पत्ते, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं
सावन में करना चाहते है महादेव को खुश तो जरूर चढ़ाएं ये पत्ते, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं
Share:

सावन का पावन माह चल रहा है। इस माह में महादेव एवं माता पार्वती की आराधना करने से आपके सभी समस्या दूर हो जाती है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, इस माह में व्रत और पूजा करने से महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इतना ही नहीं कई लोग इस माह में व्रत एवं पूजा अर्चना करते हैं। महादेव अपने श्रद्धालुओं से सबसे जल्दी खुश होते हैं।

महादेव को खुश करने के लिए लोग बेलपत्र, भांग तथा धतूरा चढ़ाते हैं। हम सभी जानते हैं कि बेलपत्र महादेव को बहुत प्रिय हैं। इसके बारे में शिवपुराण में भी बताया गया है। मगर क्या आप जानते हैं महादेव को बेलपत्र के अतिरिक्त अन्य पत्ते भी चढ़ाएं जाते हैं। आइए जानते हैं इन पत्तों को चढ़ाने से क्या फायदा होता है।

भांग के पत्ते:- महादेव को भांग बहुत प्रिय हैं। भक्त महादेव को खुश करने के लिए भांग का पत्ता चढ़ाते हैं। 

शमी के पत्ते:- शमी का पत्ता शनिदेव को चढ़ाया जाता है। इस पत्ते को शिवलिंग पर चढ़ाने से सभी इच्छाएं पूरी हो जाती है।

दूर्वा:- शास्त्रों में दूर्वा को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। महादेव एवं गणेश जी को दूर्वा चढ़ाने से अकाल मृत्यु का डर दूर हो जाता है।

आम का पत्ता:- पूजा पाठ में आम के पत्ते का उपयोग किया जाता है। प्रथा है कि इस पत्ते को चढ़ाने से दुर्भाग्य दूर होता है तथा सुख- समृद्धि की प्राप्ति होती है।

धतूरे का पत्ता:- शिव पुराण में धतूरे के फूल एवं पत्ते का जिक्र किया गया है। धतूरा के पत्ते को चढ़ाने से नेगेटिविटी दूर हो जाती है।

पीपल के पत्ते:- परंपरा है कि पीपल के वृक्ष देवताओं का वास होता है। महादेव को पीपल के पत्ते चढ़ाने से ग्रहों के दोष दूर हो जाते हैं। इससे घर- परिवार में सुख- समृद्धि बनी रहती है।

जगन्नाथ मंदिर को लेकर आज हो सकता है अहम फैसला

इन राशियों के लिए आज का दिन है बहुत ही शुभ, जानिए आज का राशिफल

नागपंचमी से पहले शिव मंदिर और शिवलिंग पर लिपटा नाग, उमड़ी भारी भीड़

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -