आखिर क्यों भोले बाबा को चढ़ता है दूध, जानिए पौराणिक कथा
आखिर क्यों भोले बाबा को चढ़ता है दूध, जानिए पौराणिक कथा
Share:

सावन का महीना चल रहा है इस महीने में भगवान शिव का पूजन किया जाता है। भगवान शिव अपने भक्तों पर इस महीने में काफी कृपा बरसाते हैं। कहा जाता है इस महीने में भोलेनाथ के निराकार स्वरूप शिवलिंग पर दूध, घी, शहद, दही, जल आदि से अभिषेक करने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर शिवलिंग पर दूध, घी, शहद, दही, जल आदि क्यों चढ़ाते हैं? वैसे आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसकी पौराणिक कथा। आइए जानते हैं।

पौराणिक कथा- जब समुद्र मंथन हुआ तो सबसे पहले उसमें से विष निकला। इस विष से संपूर्ण संसार पर विष का खतरा मंडराने लगा। इस विपत्ति को देखते हुए सभी देवता और दैत्यों ने भगवान शिव से इससे बचाने की प्रार्थना की। क्योंकि केवल भगवान शिव के पास ही इस विष के ताप और असर को सहने की क्षमता थी। तब भगवान शिव ने संसार के कल्याण के लिए बिना किसी देरी के संपूर्ण विष को अपने कंठ में धारण कर लिया। विष का तीखापन और ताप इतना ज्यादा था कि भोले बाबा का कंठ नीला हो गया और उनका शरीर ताप से जलने लगा।

जब विष का घातक प्रभाव शिव और शिव की जटा में विराजमान देवी गंगा पर पड़ने लगा तो उन्हें शांत करने के लिए जल की शीतलता कम पड़ने लगी।उस वक्त सभी देवताओं ने भगवान शिव का जलाभिेषेक करने के साथ ही उन्हें दूध ग्रहण करने का आग्रह किया ताकि विष का प्रभाव कम हो सके। सभी के कहने से भगवान शिव ने दूध ग्रहण किया और उनका दूध से अभिषेक भी किया गया। तभी से ही शिवलिंग पर दूध चढ़ाने की परंपरा चली आ रही है। कहते हैं कि दूध भोले बाबा का प्रिय है और उन्हें सावन के महीने में दूध से स्नान कराने पर सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

झींगा केंद्र में हुआ बड़ा हादसा, छह मजदूरों की गई जान

तेलंगाना सरकार ने निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट लगाने के दिए निर्देश

Google ने जारी की मंथली ट्रांसपैरेंसी रिपोर्ट, हुआ ये बड़ा खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -