सावन 2020 : शिव जी को अर्पित करें ये फूल, विवाह-धन-वाहन से संबंधित सभी परेशानी होगी दूर
सावन 2020 : शिव जी को अर्पित करें ये फूल, विवाह-धन-वाहन से संबंधित सभी परेशानी होगी दूर
Share:

सावन का माह भगवान शिव को पूर्णतः समर्पित रहता है। भगवान शिव की इस दौरान पूरे सावन माह में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। शिव जी को दूध, जल, धतुरा और बेलपत्र प्रमुख रूप से चढ़ाया जाता है। अगर आप पूजा के माध्यम से शिव जी को खुश करना चाहते हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे फूलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे शिव शंभू बेहद प्रसन्न हो जाते हैं। 

- यदि आप युवक है और आप सुंदर एवं सुशील पत्नी पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको भगवान शिव को बेला के फूल अवश्य अर्पित करने चाहिए। इससे आपकी विवाह संबंधित समस्या दूर हो जाएगी। 

- शिव जी को चमेली का फूल अर्पित करना भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपको वाहन सुख प्राप्त होता है।  

- यदि आप चाहते हैं कि आपका घर सदा अन्न से भरा रहे तो आपको इसके लिए भगवन शिव को जूही के फूल अर्पित करने चाहे। 

- यदि आप संतान सुख चाहते हैं, तो आपको शिव जीको धतूरे का फूल अवश्य अर्पित करना चाहिए। धतुरा अर्पित करने से आपको पुत्र रत्न की प्राप्ति होगी। 

- धन-दौलत की कामना करने वालों को भोले भंडारी को हरसिंगार,कमल, शंखपुष्प,आदि के फूलों को अर्पित करना चाहिए। 

- मानव यदि मोक्ष की प्राप्ति चाहता है तो लाल और सफेद आंकड़े के फूल शिव जी को अर्पित करने से मोक्ष मिलता है।  

- वहीं अगर आप दीर्घायु चाहते हैं तो इसके लिए आपको शिव जी का दूर्वा से पूजन करना चाहिए।

 

 

 

सावन 2020 : इतना ख़ास और अनोखा है भगवान शिव का त्रिपुंड, जानिए कहाँ करें धारण ?

सावन 2020 : जीवन में बहुत आगे ले जाएगी भगवान शिव से जुड़ी ये रोचक बातें, एक बार जरूर पढ़ें

सावन 2020 : इस कारण बेहद ख़ास है सावन का महीना, जरूर करें शिव जी का पूजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -