'मुझे मेरी पत्नी से बचाओ...', CM आवास पहुंचे JDU नेता ने नीतीश कुमार से लगाई मदद की गुहार
'मुझे मेरी पत्नी से बचाओ...', CM आवास पहुंचे JDU नेता ने नीतीश कुमार से लगाई मदद की गुहार
Share:

पटना: जनता दल युनाइटेड (JDU) नेता अवधेश लाल यादव दरभंगा से पटना मौजूद सीएम आवास के बाहर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। मगर शाम होते-होते अवधेश लाल यादव की सच्चाई दरभंगा में उनकी पत्नी तथा उसके भाई-बंधु ने खोल कर रख दी। अवधेश लाल यादव के इल्जामों को उनकी पत्नी पिंकी देवी तथा उनके भाई ने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने अवधेश लाल यादव के सभी इल्जामों को निराधार बताया।

दरअसल, पिंकी देवी ने कई गंभीर इल्जाम JDU नेता अवधेश लाल यादव पर लगाते हुए सबूत भी पेश किए। उन्होंने अवधेश लाल यादव पर ना केवल दहेज के लिए प्रताड़ित तथा जान से मारने की कोशिश करने का इल्जाम लगाया। साथ ही उन्होंने अवधेश लाल यादव पर किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध का इल्जाम लगाते हुए चोरी-छिपे शादी करने का भी आरोप लगाया। पत्नी पिंकी देवी की बात मानें तो अवधेश लाल यादव तथा उनका परिवार उनकी जान के पीछे पड़ा है। 7 मई को अवधेश लाल यादव तथा उनके परिवार के लोगों ने ना केवल उनके साथ मारपीट की बल्कि गले में रस्सी डाल जान से मारने का प्रयास भी किया, जिसके निशान आज भी उसके गले पर साफ नजर आ रहे हैं।

पिंकी देवी की मानें तो अनपढ़ होने की वजह से अवधेश लाल यादव ने कभी भी उसे पत्नी की भांति मान सम्मान नहीं दिया। वह निरंतर शादी के कुछ वर्ष बाद से ही प्रताड़ित कर रहा है। पिंकी देवी ने इल्जाम लगाते हुए कहा कि उनके पति अवधेश लाल यादव का किसी दूसरी महिला से नाजायज संबंध है, उससे शादी भी करने की खबर है। हालांकि वह महिला कौन है, इसके बारे में वह कुछ अधिक नहीं बता पाईं। उन्होंने यह अवश्य माना कि उनके 2 बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की मगर लगभग 8-10 वर्षो से उनको उनके बच्चों से न कभी मिलने दिया गया न कभी फोन पर ही बातचीत करने का अवसर दिया गया। वहीं, अवधेश लाल यादव की तरफ से मनोज लाल देव (पिंकी के भाई) को नक्सली बताने के इल्जाम पर मनोज लाल देव ने अवधेश लाल यादव को नाटकबाज बताते हुए कहा कि पिंकी देवी उसकी चचेरी बहन है। अवधेश लाल यादव निरंतर द्वारा उनकी चचेरी बहन पिंकी को प्रताड़ित करने की वजह से कई बार पंचायत की गई, मगर कुछ नहीं हुआ। वही इस मामले की फरियाद लेकर जनता दल युनाइटेड (JDU) नेता अवधेश लाल यादव सीएम आवास के बाहर पहुंचे तथा कहा- मुझे मेरी पत्नी से बचाओ... वही फिलहाल इस मामले की जाँच चल रही है।

UP में मची सियासी हलचल! एक साथ नजर आए शिवपाल-अखिलेश, फोटो भी खिंचवाई लेकिन...

आख़िरकार आज़म खान को हाई कोर्ट ने दे दी जमानत, लेकिन अब भी जेल से नहीं आ पाएंगे बाहर.. जानिए क्यों ?

दुष्कर्म मामले में अपनों के ही बीच घिरी गहलोत सरकार, कांग्रेस MLA दिव्या ने प्रशासन पर उठाए सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -