फिर बिगड़ी सौरव गांगुली की तबियत, अस्पताल में हुए भर्ती, 2 जनवरी को आया था कार्डियक अरेस्ट
फिर बिगड़ी सौरव गांगुली की तबियत, अस्पताल में हुए भर्ती, 2 जनवरी को आया था कार्डियक अरेस्ट
Share:

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) चीफ सौरव गांगुली की तबियत वापस बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। सूत्रों के अनुसार, गांगुली ने फिर से सीने में दर्द की शिकायत की। इसके बाद उन्हें फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले उन्हें 2 जनवरी को कार्डिएक अरेस्ट के बाद अस्पताल में एडमिट कराया गया था। 7 जनवरी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

पिछली बार तबीयत बिगड़ने के बाद गांगुली की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी की गई थी। 5 जनवरी को सीनियर कार्डिएक सर्जन डॉक्टर देवी शेट्टी ने कहा था कि, ‘‘गांगुली को कोई बड़ी दिक्कत नहीं है। कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज की समस्या सभी भारतीय को आती है। उनके दिल में कोई समस्या नहीं है। 48 वर्षीय गांगुली का दिल 28 साल पहले जैसा था, आज भी वैसा ही है।’’
 
बता दें कि पिछली बार तबीयत खराब होने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने गांगुली की पत्नी डोना से बात की थी और गांगुली के स्वास्थ्य का हालचाल जाना था। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी। जबकि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी गांगुली का हालचाल जानने के लिए हॉस्पिटल गई थी।

IPL 2021: 18 फ़रवरी को होगी खिलाड़ियों की नीलामी, चेन्नई में लगेगा मेला

Ind Vs Eng: चेन्नई पहुंची इंग्लैंड की टीम, 5 फ़रवरी को भारत के खिलाफ खेलेगी पहला टेस्ट

इंग्लैंड के कोच सिल्वरवुड का दावा, कहा- हमारी टीम में भारत को हराने की क्षमता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -