कभी कॉल सेंटर में नौकरी करते थे सौरभ राज जैन, कृष्ण-शिव बनकर हुए सुपरहिट
कभी कॉल सेंटर में नौकरी करते थे सौरभ राज जैन, कृष्ण-शिव बनकर हुए सुपरहिट
Share:

'महाभारत' के कृष्ण सौरभ राज जैन का आज जन्मदिन है। सौरभ राज जैन आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। सौरभ राज जैन को लोग उनके कृष्णा के किरदार के कारण बहुत पसंद करते हैं। वहीं इसके अलावा वह शिव भगवान का भी किरदार निभा चुके हैं जिसके लिए उन्हें जाना जाता है। वह टीवी शो महाकाली अंत ही आरम्भ शो में शिव भगवान के किरदार में नजर आए थे और उसके बाद से वह लोगों के चहिते बन गए।

सौरभ एक मिडिल क्लास परिवार से हैं और इसी की वजह से उन्हें टीवी इंडस्ट्री में अच्छा मुकाम पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। सौरभ के माता पिता कभी यह नहीं चाहते थे कि सौरभ एक्टर बने। वह उनकी मर्जी के खिलाफ ही मुंबई आ गए और उसके बाद उन्होंने संघर्ष शुरू किया। जब सौरभ मुंबई आए तो उस समय उनके पास केवल 5000 रूपए थे। मुंबई आने के बाद उन्होंने कुछ ऑडिशंस दिए और फिर एक शो रिमीक्स में काम किया। उस समय उनके पास पैसे नहीं थे इस वजह से उन्होंने कॉल सेंटर में भी काम किया।

वह दिन भर पढ़ाई करते थे और फिर रात को कॉल सेंटर में नौकरी करते थे। सौरभ ने बीसीए किया है और उन्हें पहला बड़ा ब्रेक बालाजी टेलीफिल्मस ने दिया। उन्होंने शो ‘कसम से’ में काम किया और उसके बाद देखते ही देखते वह मशहूर हो गए। वैसे केवल टीवी शो ही नहीं बल्कि सौरभ ने तेलुगू फिल्म ओम नमो वेंकटसाए में भी काम किया है। फिलहाल उन्हें हमारी तरफ से जन्मदिन की बधाई।

पैरेंट्स-बॉयफ्रेंड संग मालदीव वेकेशन पर हिना खान, शेयर की तस्वीरें

राजू श्रीवास्तव की बातों को कृष्णा अभिषेक ने बताया बकवास, किया भारती का समर्थन

कपिल के शो से बाहर हुईं भारती सिंह, कीकू शारदा ने बताया सच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -