मक्‍का में बनेगा 10 हजार कमरे और रेस्‍त्रां वाला दुनिया का सबसे बड़ा होटल
मक्‍का में बनेगा 10 हजार कमरे और रेस्‍त्रां वाला दुनिया का सबसे बड़ा होटल
Share:

मक्का : सऊदी अरब के शहर मक्का में विश्व का सबसे बड़ा होटल बनने जा रहा है। उम्‍मीद है कि इसका निर्माण कार्य साल 2017 तक पूरा हो जाएगा। खासतौर पर हज यात्रियों के लिए बनाया जा रहे इस विशाल होटल में दस हजार कमरे होंगे। इसके अलावा इस अनोखे होटल में ही 70 रेस्टोरेंट भी बनेंगे। इस होटल में कई कान्फ्रेंस हॉल और सुपरबाजार भी होंगे। दुनियाभर से हर साल यहां करीब डेढ़ करोड़ यात्री हज करने आते हैं। 2.25 अरब पाउंड के इस महाकाय प्रोजेक्‍ट पर काम शुरू हो चुका है।

अभी दुनिया का सबसे बड़ा होटल लास वेगास स्थित द वेनिशियन एंड द प्‍लाजो है। इसमें 4049 सुइट और 4059 कमरे हैं। यह होटल 475 फुट ऊंचा है और इसमें 36 मंजिलें हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मक्‍का में बन रहे होटल में 44 मंजिलों वाली बारह मीनारें होंगी। इसका निर्माण मल्‍टीनेशनल डिजाइन ग्रुप दार अल हंदशाह ने किया है। यह होटल कुल 46 लाख वर्ग फीट जमीन पर बनकर तैयार होगा।

इसका मकसद होटल में ठहरने वालों को खरीदारी की सुविधा देना है। होटल का गुंबद दुनिया में सबसे ऊंचा गुंबद होगा और इसे मोरक्कन शैली में बनाया जाएगा। इस होटल के सभी कमरों में फोर स्टार होटल की सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा दो मीनारों में फाइव स्टार होटल जैसे रूम और शाही सूट भी होंगे। इसकी और खासियत होगी कि इसकी छत पर ही हेलीपैड बनाया जाएगा।

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -