भारत को तेल बेचने के मामले में रूस से आगे निकला सऊदी अरब, ईरान अब भी शीर्ष पर कायम
भारत को तेल बेचने के मामले में रूस से आगे निकला सऊदी अरब, ईरान अब भी शीर्ष पर कायम
Share:

दुबई: तीन माह के बाद एक बार फिर सऊदी अरब, भारत को तेल बेचने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गया है। सऊदी अरब ने इस मामले में रूस के पीछे छोड़ दिया है। वहीं ईराक अब भी भारत को सर्वाधिक तेल निर्यात करने वाला देश बना हुआ है। बता दें कि भारत विश्व का तीसरा सबसे बड़ा तेल आयातक देश है। फ़िलहाल, सऊदी अरब से रोज़ाना 863,950 बैरेल कच्चा तेल इम्पोर्ट किया जा रहा है जो कि बीते महीने से 4.8 फीसदी अधिक है। वहीं रूस से आयात 2.4 फीसदी घट गया है। 

सऊदी अरब से तेल का इम्पोर्ट बढ़ने के बाद भी पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन से तेल आयात में 59 फीसदी की कमी आई है जो कि 16 वर्षों में सबसे कम है। इसका एक कारण है कि भारत ने अफ्रीकी देशों से तेल आयात करना काफी कम कर दिया है। बता दें कि यूक्रेन पर  हमले के बाद काफी सारे पश्चिमी देशों ने रूस से तेल इम्पोर्ट करना बंद कर दिया।इसलिए भारत चीन के बाद रूस से तेल इम्पोर्ट करने वाला दूसरा सबसे बड़ा देश बन गया था। 

रूस पर बैन लगाने के बाद पश्चिमी देशों में पैदा हुए संकट से बचने और जनता को ध्यान में रखते हुए भारत ने रूस से तेल का इम्पोर्ट बंद  नहीं किया था। भारत ने सार्वजनिक तौर पर रूस के इस हमले की निंदा भी नहीं की। अब SCO समिट के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ मुलाकात कर सकते हैं। जून में भारत ने बड़ी मात्रा में रूस से तेल आयात किया, मगर फिर रूस ने डिस्काउंट कम कर दिया, जिसके बाद भारत द्वारा आयात घटा दिया गया। 

SEBI की चेयरपर्सन का बड़ा बयान, कहा- "नई पीढ़ी की टेक कंपनियों को IPO प्राइस..."

भारत सरकार के इस फैसले से चीन में मचा हाहाकार !

इस बैंक पर 'ताला' लगाने जा रही RBI, अगर आपका भी है खाता, तो नहीं निकाल पाएंगे पैसा

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -