Video: संस्कृत में तो कई बार सुनी होगी सत्यनारायण कथा, अब अंग्रेजी में भी सुन लीजिये
Video: संस्कृत में तो कई बार सुनी होगी सत्यनारायण कथा, अब अंग्रेजी में भी सुन लीजिये
Share:

संस्कृत और हिंदी में आज तक कई बार आप सभी ने भगवान सत्यनारायण जी की कथा सुनी होगी हालाँकि आजकल यह कथा अंग्रेजी में होने लगी है। सुनकर वैसे आपको यकीन तो नहीं हो रहा होगा लेकिन यह सच है। जी दरअसल सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो हो रहा है जिसमें सत्यनारायण कथा अंग्रेजी में होते दिखाई दे रही है। आप देख सकते हैं वह वीडियो जो हम आपको दिखाने जा रहे हैं। इस वीडियो में पंडित जी अंग्रेजी में कथा सुनाते नजर आ रहे हैं। जी हाँ और आप देख सकते हैं घरवाले वहीं बैठकर कथा सुन रहे हैं जिसमें पुरुष, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

केवल यही नहीं बल्कि इस वीडियो में दिख रही पूजा सामग्री और इसे प्रस्तुत करने का तरीका दक्षिण भारतीय संस्कृति का मालूम पड़ता है। आप सभी जानते ही होंगे कि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में अंग्रेजी बोली जाती है। बस यही वजह है कि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वीडियो साउथ इंडिया में स्थित किसी घर का है। जी हाँ और इस समय पूरे सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म्स पर वीडियो को हजारों बार देखा जा चुका है और ढेर सारे कमेंट्स आए हैं। केवल यही नहीं बल्कि इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।

किसी का कहना है यह अनोखा है तो किसी का कहना है अजीब भारत के लोग है। वहीं इस वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, 'चलो हिंदू धर्म का ज्ञान अब अंग्रेजों को भी मिलने वाला है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'भारत प्रगति पर है।' इसके अलावा कुछ लोगों ने इसे क्रांतिकारी भी बताया है।

इस वीडियो को देखकर पिज्जा खाना छोड़ देंगे आप!

देशभक्ति में डूबे व्यक्ति ने खर्च किये 2 लाख और जैगुआर को बना डाला तिरंगा

15 अगस्त से पहले भारतीय सेना के जवानों के लिए इस दुकानदार ने किया बड़ा एलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -