'सत्यमेव जयते 2' से जारी हुआ दिव्या खोसला कुमार का नया लुक, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
'सत्यमेव जयते 2' से जारी हुआ दिव्या खोसला कुमार का नया लुक, इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर सुपरस्टार जॉन अब्राहम की फिल्म की प्रशंसकों को बेसब्री से प्रतीक्षा रहती है। सिनेमाघर खुलने के साथ जॉन भी अपनी मूवी सत्यमेव जयते 2 रिलीज करने जा रहे हैं। इस मूवी में जॉन के साथ दिव्या खोसला कुमार लीड किरदार में दिखाई देने वाली हैं। ये फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आज मूवी का नया पोस्टर जारी किया गया है।

वही जॉन अब्राहम ने मूवी से नया पोस्टर साझा किया है। जिसमें दिव्या खोसला कुमार का लुक बताया गया है।पोस्टर में दिव्या ने सफ़ेद रंग का सूट पहना हुआ है तथा हाथ में कु्ल्हाड़ी पकड़ी हुई है। उन्होंने पोस्टर साझा करते हुए लिखा- जो तिरंगे पे जान देती है वो भारत मां की बेटी है! #सत्यमेव जयते2 का ट्रेलर कल होगा आउट। बृहस्पतिवार 25 नवंबर को सिनेमाघरों में फिल्म होगी रिलीज।

हाल ही में जॉन अब्राहम ने फिल्म सत्यमेव जयते 2 का टीजर रिलीज किया था। टीजर में जॉन मसल्स दिखाते दिखाई दे रहे हैं। उनके पीछे अशोक चक्र दिखाई दे रहा है। टीजर के साथ ही उन्होंने कहा था कि फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आपको बता दें ये वर्ष 2018 में आई मूवी सत्यमेव जयते का सीक्वल है। मूवी के फर्स्ट पार्ट में जॉन एंटी हीरो बने थे। मूवी में मनोज बाजपेयी ने उनके बड़े भाई की भूमिका निभाई थी जो पुलिस वाले थे। फिल्म में जॉन क्राइम करते थे तथा मनोज बाजपेयी लोगों को कानून के मुताबिक, चलना सिखाते थे। अब सत्यमेव जयते 2 किस मसले को उठाने वाली है ये देखना होगा।

रोहित-अक्षय के मना करने पर भी वीडियो बनाने लगी कैटरीना, अचानक गिर पड़े एक्टर और फिर...

बॉलीवुड से लेकर टीवी तक इन स्टार्स ने दी करवाचौथ की शुभकामनाएं, राज के लिए शिल्पा ने भी रखा व्रत

नेहा-रोहनप्रीत की शादी को 1 साल हुआ पूरा, भाई टोनी कक्कड़ ने अनोखे तरीके से दी बधाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -