इन्होने ढूंढ निकाली गूगल में गलती, बदले में मिली इतनी प्रोत्साहन राशि
इन्होने ढूंढ निकाली गूगल में गलती, बदले में मिली इतनी प्रोत्साहन राशि
Share:

सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सर्च इंजन गूगल में गलती मिली तो गूगल ने भी इसे स्वीकार किया। दरअसल 24 वर्षीय साइबर एक्सपर्ट सत्यम रस्तोगी ने सर्च इंजन गूगल में गलती निकालकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गूगल की सिक्योरिटी टीम ने गलती निकालने पर उन्हें बतौर इनाम 500 डॉलर की प्रोत्साहन राशि दी है। 

मिली इतने डॉलर की प्रोत्साहन राशि

जानकारी के लिए बता दे सत्यम देहरादून की बेमको साइबर सिक्योरिटी में वेब एप्लीकेशन सिक्योरिटी रिसर्च और हैकर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने दावा किया है कि 20 दिसंबर को गूगल की साइट पर उन्होंने फेमबीट में सीएसआरएफ नाम का बग ढूंढ निकाला। उन्होंने तुरंत गूगल के सिक्योरिटी टीम को बग मिलने संबंधी मेल भेजा। थोड़ी देर बाद ही गूगल ने भी गलती की पुष्टि की। गलती ढूंढने पर गूगल ने उन्हें 500 डॉलर प्रोत्साहन राशि देने का मेल किया। गूगल की सिक्योरिटी टीम ने सत्यम को वलनरेबिलिटी प्रोग्राम के तहत हॉल ऑफ फेम में 541वीं रैंक भी प्रदान की।

साइबर एक्सपर्ट सत्यम कि माने तो शिकागो में 2019 में गूगल की होने वाली वार्षिक कांफ्रेंस में उन्हें आमंत्रित किया गया है। सत्यम ने पिछले साल एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की वेबसाइट में भी बग ढूंढे थे। तब भी उन्हें काफी प्रोत्साहन मिला था। 

इस कारण अब विदेश यात्रा नहीं कर पाएंगे पीएम मोदी

तो क्या ब्रिटेन में उड़ान से पहले होगी पायलटों की टायर्डनेस टेस्ट जाँच?

नीदरलैंड में लगातार जारी है प्रार्थना, जानिए वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -