राष्ट्रमंडल खेलों में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने बैडमिंटन में दिलाया एक और गोल्ड
राष्ट्रमंडल खेलों में सात्विक-चिराग की जोड़ी ने बैडमिंटन में दिलाया एक और गोल्ड
Share:

इंडिया के सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने राष्ट्रमंडल खेलों की बैडमिंटन पुरुष युगल स्पर्धा के फाइनल में इंग्लैंड की जोड़ी बेन लेन और सीन वेंडी को हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया है। ये बैडमिंटन में इंडिया का तीसरा गोल्ड है। इससे पहले महिला एकल में PV सिंधु और पुरुष एकल में लक्ष्य सेन ने इंडिया को गोल्ड दिलाया। 

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शुरूआत से ही दबाव बनाया और पहला सेट 21-15 से अपने नाम भी कर चुके है। जिसके उपरांत दूसरे सेट में भी इस इंडियन जोड़ी ने आक्रामकता के साथ खेलना जारी रखा और जोड़ी बेन लेन और सीन वेंडी को दूसरे राउंड में 21-13 से हराकर पदक भी जीत चुके है। 

पता हो कि अब भारत के राष्ट्रमंडल खेलों में इंडिया के 21 गोल्ड हो गए हैं जबकि भारत ने 15 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज समेत कुल 58 पदक अपने नाम कर लिए हैं। कुछ समय पहले खबर आई थी कि भारतीय युगल जोड़ी सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी, एकल खिलाड़ी समीर वर्मा को बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया (BAI) ने अर्जुन पुरस्कारों के लिए नामांकित किया। दुनिया की दसवीं रैंकिंग की इस जोड़ी से टोक्यो ओलंपिक में भारत को बड़ी उम्मीद होगी। दोनों ने मिलकर बीते समय में भारत के लिए कई सफलताएं अर्जित की। थाईलैंड ओपन, फ्रेंच ओपन और 2018 कॉमनवेल्थ खेलों में ऐतिहासिक गोल्ड मेडल ये कुछ ऐसी उपलब्धियां हैं, जिसकी वजह से दोनों शटलर्स अर्जुन अवॉर्ड के मजबूत दावेदार नजर आते हैं।

निक किर्गियोस ने संघर्षपूर्ण जीत से सिटी ओपन के सेमीफाइनल में बनाया स्थान

राष्ट्रमंडल खेल में 200 मीटर स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंची हिमा

भारत के नाम हुआ 14वां मेडल, पंजाब के लाल ने कर दिखाया कमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -