किडनी स्टोन से लेकर खून की कमी होने तक में लाभकारी है सत्तू
किडनी स्टोन से लेकर खून की कमी होने तक में लाभकारी है सत्तू
Share:

गर्मी का मौसम आते ही कई तरह के पेय पदार्थों को डाइट में शामिल किया जाता है। इस लिस्ट में एक महत्वपूर्ण पेय पदार्थ है सत्तू। आप सभी को बता दें कि यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और इसी के साथ अंदर से भी ठंडक देता है। केवल यही नहीं बल्कि सत्तू का सेवन लू लगने से भी बचाता है। जी हाँ और इसके अतिरिक्त कई गंभीर बीमारियो से बचाने में भी यह लाभदायक है। अब हम आपको बताते हैं सत्तू से शरीर को होने वाले कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में।

* गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन विशेष रूप से करना चाहिए। जी दरअसल, सत्तू की तासीर काफी ठंडी होती है इसलिए इसका सेवन शरीर में ठंडक पैदा करता है। इसी के साथ इससे गर्मियों में लू लगने का खतरा भी कम होता है।

* आपको बता दें कि सत्तू के 1 गिलास जूस का सेवन शरीर से विषैले टॉक्सिंस को यूरिन के रास्ते बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं। इसी के साथ यह किडनी को भी डिटॉक्सीफाई करता है।

* अगर किसी को जोड़ों में दर्द की शिकायत रहती है तो उसे भी सत्तू का सेवन करना चाहिए। जी दरअसल सत्तू में एंटी-इंफ्लामेंट्री गुण होते हैं, जिससे गठिया और जोड़ों के दर्द के दर्द से राहत मिलती है। आपको अपनी डाइट में 1 गिलास सत्तू का जूस शामिल करना चाहिए।

* ब्रेकफास्ट में 1 गिलास सत्तू का जूस पीने से दिनभर भूख नहीं लगती और आप ओवरइटिंग करने से बच जाते हैं। इसी के साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करके वजन घटाने में मदद करता है।

* फाइबर से भरपूर होने के कारण इसका सेवन पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसके सेवन से आप बवासीर और कब्ज जैसी समस्याओं से बच सकते हैं।

* सत्तू में बीटा-ग्लूकेन नामक तत्व होता है, जो शरीर में ग्लूकोज को कम अवशोषित करता है और ब्लड शुगर लेवल को ठीक लरखता है। हालाँकि इसका शर्बत बनाते हुए चीनी का इस्तेमाल ना करें

* सत्तू किडनी स्टोन से छुटकारा दिला सकता है। यह इसके लिए एक रामबाण इलाज है। 1 गिलास सत्तू के पानी का रोजाना सेवन करने से किडनी की पथरी यूरिन के रास्ते बाहर निकल जाती है।

* अगर शरीर में खून की कमी हो तो व्यक्ति एनीमिया से पीड़ित होता है। जी हाँ और ऐसा होने पर रोजाना पानी में सत्तू मिलाकर पीने से काफी लाभ मिलता है।

लंबी उम्र और स्वस्थ रहने के लिए इन 5 आदतों को ज़रूर अपनाएं महिलाएं

बीमार हैं धर्मेंद्र!, वीडियो जारी कर फैंस को बताया सेहत का हाल

इंफोसिस कंपनी कर्नाटक में 4 मोबाइल मेडिकल लैब लॉन्च करेगी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -