सतपाल सत्ती का विवादित बयान, कहा- बाजू काटकर हाथ में थमा देंगे...
सतपाल सत्ती का विवादित बयान, कहा- बाजू काटकर हाथ में थमा देंगे...
Share:

शिमला: 2019 लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान नेताओं के विवादित बयान लगातार सुर्खियां में आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सतपाल सत्ती की परेशानियां एक बार फिर बढ़ती नज़र आ रही हैं। सतपाल सत्ती ने एक चुनावी रैली में कहा था कि जो पीएम मोदी का विरोध करेगा, उसका बाजू काटकर उसके हाथ में थमा दिए जाएंगे। इसी बयान पर निर्वाचन आयोग ने उन्हें नोटिस थमाया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसके कारण उन पर 48 घंटे का प्रतिबन्ध लगाया गया था। अब मंडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सत्ती ने कहा कि, '।।जो हमारे बाप को चोर बोलेगा, हम भी उसको ऐसा ही बोलेंगे। वो तो अभी अच्छर संहिता है, वरना हम तो अभी सारा हिसाब-किताब कर देते। जो हमारे पीएम मोदी जी पर उंगली कड़ी करेगा, तो हम उसकी बाजू काटकर उसके हाथ में थमा देंगे।'

इसी पर अब निर्वाचन आयोग ने उन्हें नोटिस भेजा है और जवाब मांगा है। इससे पहले 13 अप्रैल को एक चुनावी जनसभा में उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर विवादित टिप्पणी करते हुए उन्हें मां की गाली दे दी थी। जिसके बाद काफी विवाद मचा था और निर्वाचन आयोग ने उनपर 48 घंटे का प्रतिबन्ध लगा दिया था।

खबरें और भी:-

आज झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन करने के बाद रोड-शो करेंगी प्रियंका गांधी

मायवती का आरोप, कहा - पीएम लगातार कर रहे आचार संहिता का उल्लंघन, लेकिन आयोग खामोश

अखिलेश यादव बोले, कांग्रेस ने अहंकार ज्यादा, इसलिए नहीं किया गठबंधन
 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -