भारत ने बढ़ाए अंतरीक्ष विज्ञान में कदम, जी सैट - 6 का सफल प्रक्षेपण
भारत ने बढ़ाए अंतरीक्ष विज्ञान में कदम, जी सैट - 6 का सफल प्रक्षेपण
Share:

श्रीहरिकोटा। भारत ने एक बार फिर अंतरीक्ष विज्ञान में एक कदम आगे बढ़ाते हुए आज जी सैट - 6 उपग्रह को प्रक्षेपित कर दिया। इस उपग्रह के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के ही साथ भारत ने सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। इस उपग्रह के प्रक्षेपण के बाद अंतरिक्ष अनुसंधान संस्था द्वारा सफलता पर खुशियां मनाई गई। उल्लेखनीय है कि भारतीय अंतरीक्ष अनुसंधान संस्थान के अनुसार यान के क्रायजोनिक इंजन में ईंधन भरने की तैयारियां की गईं इसके साथ ही इस सैटेलाईट को लांच करने का काउंट डाउन प्रारंभ हो गया।

इसके पूरे होते ही कुछ ही देर में इसके सफल प्रक्षेपण की जानकारी मिली। यह उपग्रह इसरो द्वारा निर्मित है। इसे सबसे बड़ा संचार उपग्रह माना जा रहा है। यह उपग्रह 25 वां भू स्थैतिक संचार उपग्रह कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि यह सीमा की निगरानी के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होगा और इससे किसी भी आतंकी और सैन्य घुसपैठ का पता लगाया जा सकेगा। हालांकि यह इसकी कार्यप्रणाली के कार्य करने के बाद ही तय हो पाएगा। मगर इसे बहुत ही महत्वपूर्ण उपग्रह माना जा रहा है। जी सैट श्रृंखला का यह उपग्रह 12 वां उपग्रह है। सी बैंड में राष्ट्रीय बीम और एस बैंड में 5 स्पाॅट बीम के माध्यम से संचार सुविधा मिल सकती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -