पैसों की तंगी के कारण अस्पताल से डिस्चार्ज हुए आशीष रॉय
पैसों की तंगी के कारण अस्पताल से डिस्चार्ज हुए आशीष रॉय
Share:

टीवी के जाने माने सीरियल 'ससुराल सिमर का' फेम आशीष रॉय बीते दिनों ही तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने लोगों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई थी। इसके अलावा आशीष रॉय काफी लम्बे समय से अपना इलाज करवा रहे हैं और बीते कुछ दिनों से उनकी हालत ज्यादा खराब हो गई है। इसके साथ ही बीते महीने ही आशीष रॉय के शरीर में पानी की मात्रा बढ़ गई थी, जिसके चलते वो डायलिसिस पर थे। वहीं आशीष ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस और करीबियों से मदद की गुहार लगाई थी और कहा था कि उनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं है और अब वो अस्पताल का खर्चा नहीं उठा पा रहे हैं।  

आपकी जानकारी के लिए बता दें की  दिल्ली में रहने वाले कुछ स्टूडेंट्स आशीष रॉय की मदद के लिए सामने भी आए थे, परन्तु इतनी मदद अस्पताल का खर्चा उठाने के लिए काफी नहीं थी। अब खबरें आ रही है कि आशीष रॉय अस्पताल से अपने घर आ चुके हैं।वहीं  एक मिडिया रिपोर्टर को दिए गए इंटरव्यू में आशीष रॉय ने बताया है कि, 'मैं अब घर पर हूं और काफी कमजोर महसूस कर रहा हूं। एक हाउस हेल्पर है जोकि मेरी मदद कर रहा है। लॉकडाउन के चलते मेरी बहन मेरे पास नहीं आ पा रही है।  

हाल ही में आशीष रॉय ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि अब उन्हें सिर्फ सलमान खान से ही मदद की उम्मीद है। आशीष रॉय ने कहा था कि अगर कोई उनकी मदद कर सकता है तो वो सलमान खान ही हैं। इसके साथ ही कुछ दिन पहले ही शिवांगी जोशी और श्वेता तिवारी स्टारर सीरियल 'बेगुसराय' में काम कर चुके राजेश करीर ने एक वीडियो जारी करके लोगों से मदद की गुहार लगाई थी।वहीं  शिवांगी जोशी भी अपने ऑनस्क्रीन पिता की मदद के लिए सामने आई और अब राजेश की स्थिति पहले से बेहतर है। लॉकडाउन के चलते राजेश मुंबई में फंसे हुए थे और अपने होमटाउन जाने के लिए उनके पास पैसे नहीं थे।

शेफाली जरीवाला ने बिकिनी में शेयर किये फोटोज

हिना खान ने फोटो शेयर कर दिखाया परफेक्ट बेली

'नागिन 5' को लेकर शिविन नारंग ने कही यह बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -