सर्वानंद सोनोवाल BJP के सीएम कैंडिडेट घोषित
सर्वानंद सोनोवाल BJP के सीएम कैंडिडेट घोषित
Share:

गुवाहाटी ​​: भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल को असम विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई संसदीय बोर्ड की बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें सभी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए योग्य बताया। इस बारे में पार्टी के महासचिव जेपी नड्डा ने कहा कि सोनोवाल विधानसभा चुनाव में सर्वानंद पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे एक प्रमुख चेहरा बनेंगे। सोनोवाल ने छात्र राजनीति से अपने कैरियर की शुरूआत की।

यही नहीं वे विधायक भी रहे। इसके बाद वे सांसद चुने गए। असम की जनता ने उन्हें बहुत सराहा। असम में सर्वानंद का अच्छा जनाधार था। पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्तमंत्री अरूण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत अन्य सदस्य भी उपस्थित थे। शाह ने सोनोवाल और असम में पार्टी के वरिष्ठ नेता हिमंत विश्व सरमा के साथ बैठक ली।

इस दौरान विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा भी की गई। बैठक में विभिन्न राज्यों को लेकर चर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान चुनाव होने हैं। सदस्यों द्वारा यह विश्वास जताया गया कि भाजपा विभिन्न चुनावों में शक्ति के साथ अपना प्रदर्शन करेगी। नेताओं ने कहा कि चुनाव में परिणाम भाजपा के अनुकूल होंगे। इस क्षेत्र में सर्वानंद का अच्छा प्रभाव माना जाता है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को यहां से अच्छा जनाधार मिला था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -