पुण्यतिथि विशेष : भारतीय इतिहास की 'अमर आत्मा' सरोजिनी नायडू, जानिए इनकी कुछ ख़ास बातें...
पुण्यतिथि विशेष : भारतीय इतिहास की 'अमर आत्मा' सरोजिनी नायडू, जानिए इनकी कुछ ख़ास बातें...
Share:

सरोजिनी नायडू भारतीय इतिहास का एक ऐसा नाम जिसे भुलाया नही जा सकता. सरोजिनी नायडू एक प्रसिद्ध कवयित्री थी. उनका जन्म 13 फरवरी 1879 में हुआ था. वहीं आज ही के दिन साल 1949 में उन्होंने अंतिम सांस ली थी. आज वे हमारे बीच तो नहीं हैं, लेकिन आज भी उन्हें भारतीय इतिहास की अमर आत्मा कहा जाता है. आज उनकी पुण्यतिथि पर आइए जानते है उनसे जुड़ी कुछ ख़ास बातों के बारे में...

- उनके पिता अघोरनाथ चट्टोपध्याय एक वैज्ञानिक और शिक्षा शास्त्री थे, जबकि उनकी माँ वरदा कवयित्री थीं और बंगाली भाषा में वे कविताएं लिखा करती थीं. 

- स्कूल के समय में सरोजनी एक प्रतिभावान छात्रा थीं, उन्हें उर्दू, तेलगू, इंग्लिश, बांग्ला और फारसी भाषा का अच्छा-खासा ज्ञान था.

- उनके पिता चाहते थे कि वो गणितज्ञ या वैज्ञानिक बनें, लेकिन इससे उलट उनकी रुचि कविता में थी. साथ ही उन्होंने मद्रास प्रेसीडेंसी में पहला स्थान भी हासिल किया था. 
 
- जब वह महज 15 साल की थीं तभी उनकी मुलाकात डॉ गोविंदराजुलू नायडू से हुई जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और सरोजिनी ने 19 साल की उम्र में उनसे विवाह कर लिया.

- महान कवयित्री सरोजिनी नायडू ने वर्ष 1905 में बंगाल विभाजन के समय भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में भी शिरकत की थी. 

- जब हमारा देश आजाद हुआ तब काफी कम उम्र में सरोजिनी नायडू उत्तरप्रदेश की पहली राज्यपाल बनीं.

- भारतीय इतिहास में उनके महत्वपूर्ण योगदान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 13 फरवरी 1964 को भारत सरकार ने उनकी जयंती के अवसर पर उनके सम्मान में 15 नए पैसे का एक डाकटिकट भी जारी किया गया था. 

- सरोजिनी नायडू को प्रभावशाली भाषण और कविताओं के लिए  'भारत कोकिला' और 'भारत की बुलबुल' भी कहा जाता है.

 

तमिलनाडु में बोले मोदी, इसी सरजमीं के हैं पायलट अभिनन्दन, पूरे देश को उनपर गर्व

इस एक्ट्रेस के साथ लिव इन में रहना चाहते हैं कार्तिक, कर दिया खुलासा

बॉलीवुड ने इतने खास अंदाज़ में किया विंग कमांडर अभिनंदन का स्वागत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -