इस कारण सरोज खान की बेटी ने माधुरी दीक्षित को बर्थडे नहीं किया विश, वजह कर देगी हैरान
इस कारण सरोज खान की बेटी ने माधुरी दीक्षित को बर्थडे नहीं किया विश, वजह कर देगी हैरान
Share:

बॉलीवुड की जानी मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने शनिवार को अपना 54वा जन्मदिन मनाया हैं। धक-धक गर्ल को बॉलीवुड स्टार्स ने जन्मदिन की बधाइयां दी थी। लेकिन कोरियोग्राफर सरोज खान की बेटी सुकैना ने अपनी मां की पसंदीदा को जन्मदिन की शुभकामनाएं नहीं दी। माधुरी दीक्षित और सरोज खान का विशेष रिश्ता था। माधुरी उन्हें अपनी मां की तरह मानती थी। दोनों ने साथ में कई मूवीज में काम किया है। सरोज खान की बेटी ने अब कहा है कि आखिर क्यों उन्होंने माधुरी दीक्षित को बर्थडे की बधाई नहीं दी थी।

सुकैना ने एक इंटरव्यू में कहा है कि वह माधुरी दीक्षित को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देना चाहती थी लेकिन उसी वक़्त उनके मन में एक विचार आया जिसके पश्चात् उन्होंने उन्हें मैसज नहीं किया। सुकैना ने कहा माधुरी में बहुत कुछ मेरी मां की तरह है। जब मैं उन्हें टेलीविज़न शो में देखती हूं तो मुझे मेरी मां की याद आती है। उनकी बॉडी लैंग्वेज और कुछ बात करने का तरीका मेरी मां की भांति है। इसलिए मेरे लिए उन्हें बर्थडे पर मैसेज करना बेहद भावुक पल था क्योंकि अब मेरी मां इस दुनिया में नहीं रही हैं।

हाल ही में डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने 3 में माधुरी दीक्षित तथा सरोज खान की जोड़ी को प्रतियोगियों ने ट्रिब्यूट दिया था। परफॉर्मेंस देखते हुए माधुरी दीक्षित भावुक हो गई थीं। जब माधुरी दीक्षित से शो में पूछा गया कि उन्हें कभी सरोज खान से डांट पड़ी है तो उन्होंने बताया हां। माधुरी दीक्षित ने किस्सा सुनाते हुए कहा- एक बार डायरेक्टर ने मुझे डांट दिया था तथा मैं रो रही थी तब मास्टर जी मुझ पर चिल्लाई क्यों रो रही हो? जीवन में कभी मत रोना। मैं उन्हें बहुत याद करती हूं।

बाकी सेलेब्स की तरह अब बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता ने बढ़ाया मदद का हाथ

वरुण धवन ने अपने डांस के जरिए फैंस को दी मास्क पहनने की सलाह

गौतम शेयर की दिशा की ऐसी तस्वीर, फिर लिखा गलत कमेंट ही करें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -