'धक धक करने लगा' से लेकर 'एक दो तीन' जैसे गानों के लिए सरोज ने जीते थे कई अवार्ड्स
'धक धक करने लगा' से लेकर 'एक दो तीन' जैसे गानों के लिए सरोज ने जीते थे कई अवार्ड्स
Share:

मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनका निधन कार्ड‍ियक अरेस्ट के कारण हुआ है। आपको बता दें कि 72 साल की सरोज खान ने दुनिया को अलव‍िदा कह दिया है। आप जानते ही होंगे सरोज खान द्वारा कोरियोग्राफ किए गए कई मशहूर गानों को माधुरी दीक्ष‍ित, श्रीदेवी, ऐश्वर्या राय जैसी टैलेंटेड एक्ट्रेसेज का चेहरा देखने को मिला है और इसी के साथ ही साथ उनकी जोड़ी ने बॉलीवुड में खूब नाम कमाया है।

वैसे कोरियोग्राफी में सरोज खान ने सबसे अध‍िक 8 अवॉर्ड्स अपने नाम किये हैं और उन्होंने अपना सबसे पहला अवॉर्ड 1989 में तेजाब के 'एक दो तीन' गाने के लिए जीता था जो आप सभी को पसंद ही होगा। इस गाने को लोगों को जमकर प्यार मिला था और आज भी इस गाने से लोगों को बहुत प्यार है। इस गाने में माधुरी दीक्ष‍ित ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी। वहीं इस गाने के बाद उन्होंने साल 1990 और साल 1991 में लगातार दो और बेस्ट कोरियोग्राफी अवॉर्ड जीत लिए था।  

साल 1990 में आई फ‍िल्म चालबाज में श्रीदेवी और सनी देओल पर फिल्माए गए गाने 'किसी के हाथ ना आएगी ये लड़की' के लिए भी सरोज को अवॉर्ड दिया गया। वहीं फिल्म सैलाब के गाने 'हमको आजकल है इंतजार' में माधुरी दीक्ष‍ित का परफॉर्मेंस भी उनकी दें है और इसके लिए भी उन्हें अवॉर्ड दिया गया था। इसके अलावा अन‍िल कपूर और श्रीदेवी के गाने 'धक धक करने लगा' के लिए साल 1993 में, खलनायक फिल्म में 'चोली के पीछे क्या है' 1994 में, हम दिल दे चुके सनम फिल्म में 'नींबूड़ा' के लिए साल 2000 में सरोज ने कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने नाम किये था।

सरोज खान के निधन से सदमे में हैं बॉलीवुड सेलेब्स, ट्वीट कर जता रहे हैं दुःख

कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुःख

बॉलीवुड को फिर लगा बड़ा झटका, मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -