कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुःख
कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुःख
Share:

आप तो जानते ही होंगे कि साल 2020 बॉलीवुड के लिए कितना बुरा साबित हो रहा है। एक के बाद एक निधन की खबरें सामने आ रहीं हैं जो चौकाने वाली है। हाल ही में आई खबर के अनुसार महान कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन हो गया है। जी हाँ, शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हो गया और आप जानते ही होंगे वह बीते कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। किसी को नहीं पता था उनका ऐसे निधन हो जाएगा क्योंकि वह अब तक तो स्वस्थ्य ही थी।

इस समय उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर है हर कोई दुःख में डूबा हुआ है। कई सेलेब्स हैं जो इस समय सरोज खान के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे है। इसी बीच एक्ट्रेस मनीषा कोइराला, सरोज खान के निधन से सदमे में हैं। उन्होंने ट्वीट किया- 'सुबह उठते ही ये दुखद समाचार मिला। मैं बचपन से ही क्लासिकल डांस सीखी हूं। सरोज खान ने ही मुझे डांस सिखाया था जब मैंने फिल्मी करियर शुरू किया था। वो एक सख्त कोरियोग्राफर थीं और महान भीं।'

 

इसके अलावा फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया है- 'सुबह उठते ही मुझे ये सबसे बुरी खबर मिली है। सरोज खान मॉस्टर ऑफ आर्ट थीं। उनका मुझे हमेशा प्यार मिला। मैंने उनके साथ फिल्म गोल में बिल्लो रानी गाने पर काम किया था। उनकी आत्मा को शांति मिले।' इसके अलावा एक्ट्रेस निमृत कौर ने भी सरोज खान को याद किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- 'सरोज जी ने मुझे कोरियोग्राफर शब्द से रूबरू करवाया था। उन्होंने बेहतरीन काम से हर उस सितारे को भी अमर कर दिया और हर उस गाने को भी जिसमें उन्होंने काम किया। उनके परिवार को भगवान शक्ति दे। उनके जैसा अब कोई नहीं होगा।' इसके अलावा कई और भी सेलेब्स ने ट्वीट किये हैं।

 

बॉलीवुड को फिर लगा बड़ा झटका, मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन

कभी सब-इंस्पेक्टर थे राजकुमार, 'जानी' बनकर बनाई थी लोगों के दिलों में जगह

डायरेक्टर ने की तारीफ तो प्रियंका बोली- 'थप्पड़ नहीं, काम से मारो'

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -