सरोज खान के निधन से दुखी हैं फैंस, साल 2020 को कह रहे हैं बुरा
सरोज खान के निधन से दुखी हैं फैंस, साल 2020 को कह रहे हैं बुरा
Share:

बॉलीवुड में इन दिनों एक के बाद एक ऐसी खबर आ रही है जो चौकाने वाली है। ऐसे में मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान को लेकर एक बड़ी खबर आई है।  जी दरअसल उनका निधन हो गया है। उनका निधन शुक्रवार को कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुआ है। जी दरअसल बीते कुछ दिनों से सरोज खान की तबीयत ठीक नहीं थी, और अब वह इस दुनिया में नहीं है। हाल ही में सरोज खान के परिवार से जुड़े एक सूत्र ने दावा किया था कि 'उनका स्वास्थ्य धीरे-धीरे बेहतर हो रहा था, लेकिन अचानक देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका।'

 

वैसे अब सरोज खान के निधन के बाद से उनके फैंस सदमे में है। इस समय हर कोई अपने अंदाज में सरोज खान को भावुक श्रद्धांजलि दे रहा है। इस दौरान एक यूजर ने लिखा हैं- 'ये सुन दुख हो रहा है कि सरोज खान अब हमारे बीच नहीं हैं। वो एक महान शख्सियत थीं। उन्होंने बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों को डांस सिखाया था। उनकी आत्मा को शांति मिले।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, 'सरोज खान ने श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के करियर में बड़ा योगदान दिया था। अब वो हमारे बीच नहीं हैं।'

 

इसके अलावा कुछ ऐसे भी यूजर्स हैं जो साल 2020 को बुरा बता रहे हैं। जी दरअसल हाल ही में एक यूजर ने कहा- '2020 लगातार बुरा साबित हो रहा है। राष्ट्रीय अवॉर्ड विजेता सरोज खान का निधन हो गया है। उन्होंने लगभग 200 गाने कोरियोग्राफ किए हैं। वो सबसे बड़ी कोरियोग्राफर थीं।' इसके अलावा और भी कई लोगों ने ट्वीट कर दुःख जताया।

 

'धक धक करने लगा' से लेकर 'एक दो तीन' जैसे गानों के लिए सरोज ने जीते थे कई अवार्ड्स

सरोज खान के निधन से सदमे में हैं बॉलीवुड सेलेब्स, ट्वीट कर जता रहे हैं दुःख

कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने जताया दुःख

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -