स्कूल शिक्षकों के लिए यहाँ निकली बंपर नौकरियां, ये लोग कर सकते है आवेदन
स्कूल शिक्षकों के लिए यहाँ निकली बंपर नौकरियां, ये लोग कर सकते है आवेदन
Share:

ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) ने S&ME विभाग, ओडिशा, भुवनेश्वर के तहत सरकारी माध्यमिक विद्यालयों के लिए नियमित शिक्षकों के 7540 पदों पर भर्ती के लिए पात्र कैंडिडेट्स से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक कैंडिडेट्स 11 दिसंबर से ऑफिशियल पोर्टल ossc.gov.in पर पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) की रिक्तियों के लिए आवेदन करने की आखिरी दिनांक 09 जनवरी, 2023 है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 7540 रिक्तियों को भरना है। 

OSSC Teacher Recruitment 2022 के लिए आयु सीमा:-
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग की शिक्षक भर्ती के लिए आयु सीमा पात्रता एवं योग्यता मापदंड के तहत एक जनवरी, 2022 तक 21 वर्ष से 38 वर्ष आयु के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं।

OSSC Teacher Recruitment 2022 के लिए शैक्षणिक योग्यता: 
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा द्वारा आयोजित एचएससी परीक्षा या ओडिया के साथ किसी भी समकक्ष परीक्षा को एक भाषा विषय के रूप में यानी पहली दूसरी या तीसरी भाषा के रूप में पास किया हो। आधिकारिक अधिसूचना में पोस्ट वार विस्तृत शैक्षणिक योग्यता उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए, कैंडिडेट्स को ऑफिशियल पोर्टल ossc.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है। ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) की शिक्षक भर्ती के लिए अधिसूचित रिक्तियों का विवरण यहां दिया जा रहा है। आवेदन के इच्छुक कैंडिडेट्स अपनी विषय विशेषज्ञता के मुताबिक आवेदन कर सकते हैं। 
 
OSSC Teacher Recruitment 2022 के लिए रिक्तियों का विवरण:-

टीजीटी कला : 1970
टीजीटी पीसीएम : 1419
टीजीटी सीबीजेड : 1205
हिंदी : 1352
संस्कृत : 723
पीईटी : 841
तेलुगु : 06
उर्दू : 24

IOCL में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

सहकारी बैंक में निकली नौकरियां, ये लोग करें आवेदन

SCTIMST में इस पद पर अभी करें आवेदन, जानिए कितना मिलेगा वेतन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -