यूनुस से निकाह करने के लिए 'सरिता' ने अपनाया इस्लाम, 2 साल बाद संदिग्ध परिस्थिति में मौत
यूनुस से निकाह करने के लिए 'सरिता' ने अपनाया इस्लाम, 2 साल बाद संदिग्ध परिस्थिति में मौत
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक युवती की संदिग्ध परिस्थति में मौत होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि हिन्दू परिवार में जन्मी युवती ने 2 वर्ष पूर्व यूनुस नामक व्यक्ति के साथ निकाह कर लिया था। निकाह के बाद वो सरिता से सईदा बन गई थी। वहीं, मृतका के पिता ने यूनुस के परिवार द्वारा अपनी बेटी की हत्या किए जाने का संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत दी है। हिन्दू संगठन इस घटना को लव जिहाद बता रहे हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि, पीड़िता की मौत दिमागी बुखार के कारण हुई है।

 

पीड़िता के पिता का कहना है कि, आरोपित 2 वर्ष पूर्व उनकी बेटी को कुछ खिला-पिता कर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से मृतका यूनुस के परिवार में ही रहती थी। एक वीडियो जारी करते हुए लड़की के पिता ने इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित परिजनों ने यह भी कहा है कि आरोपित यूनुस के पास उनकी बेटी का अंतरंग वीडियो था, जिसके आधार पर वह पीड़िता को ब्लैकमेल करता था। शिकायत में यूनुस द्वारा लड़की के गर्भपात करने का भी इल्जाम लगाया गया है। यूनुस के साथ उसके अब्बा सद्दीक और गुफरान के बेटे खालिक को भी अपनी शिकायत में नामजद किया गया है। यह मामला मछरेहटा थानाक्षेत्र का है।

ख़बरों के अनुसार, पीड़िता को शुक्रवार (2 दिसम्बर) को दिमागी बुखार की समस्या बता कर अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। अगले दिन शनिवार (3 दिसंबर) को पीड़िता की मौत हो गई। इस घटना के बाद हिन्दू संगठनों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। सीतापुर के ही बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि ने स्थानीय SHO को कटघरे में खड़ा करते हुए एक मुस्लिम हवलदार भेज कर आरोपितों की सहायता करने का इल्जाम लगाया है। वहीं, सीतापुर पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीड़िता की मौत का कारण दिमागी बुखार बताया गया है। मृतका का अंतिम संस्कार करवा दिया गया है। अभी, इस मामले में कोई प्राथमिकी या गिरफ्तारी नहीं की गई है।

नई सिम खरीदकर किया दादा को कॉल, फिर जो किया उसे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

बिहार: नौकरी का झांसा देकर युवती के साथ बलात्कार, बना लिया अश्लील वीडियो और फिर..

बुर्का पहनकर बाजार में घूम रही थी महिला, जब पुलिस ने पकड़ा तो निकला लड़का, साथ में पिस्तौल भी..

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -