रवि और सरगुन की शादी को हुए 7 साल, एक-दूजे को दी बधाई
रवि और सरगुन की शादी को हुए 7 साल, एक-दूजे को दी बधाई
Share:

टीवी इंडस्ट्री और पंजाब में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से सभी का दिल जीतने वाली सरगुन मेहता ने बीते कल अपनी शादी की 7TH सालगिरह मनाई है। जी हाँ, उनकी और रवि दुबे की शादी को 7 साल हो गए हैं। ऐसे में दोनों ने एक दूजे को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां दी हैं। आप देख सकते हैं दोनों ने अलग-अलग पोस्ट कर एक दूजे को बधाइयां दी है। रवि दुबे ने अपनी और सरगुन की तस्वीरों के साथ-साथ एक वीडियो को भी शेयर किया है जंहा दोनों के 7 साल के सफर को देखा जा सकता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ravi Dubey 1 (@ravidubey2312)

इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में रवि ने लिखा है,' हम सात साल के हो गए।।।' वहीं रवि के इस पोस्ट पर फैंस और कलाकार उन्हें बधाईयां देते नजर आए। इस पर टेरेंस लुईस, इशान व्यास, शरद केलकर और करन पटेल जैसे सेलिब्रिटीज ने कमेंट्स किये। अब बात करें सरगुन की तो उन्होंने भी कई तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा,' प्यार, जिंदगी हंसी।।। हैप्पी एनिवर्सरी साथी!!' आप सभी को हम यह भी बता दे कि, रवि जल्द ही जी 5 की सीरीज जमाई 2.0 में नजर आने वाले हैं जिसकी शूटिंग लगभग शुरू हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta)

जी दरअसल रवि बीते दिनों ही इसकी शूटिंग में व्यस्त थे। वह निया शर्मा संग नजर आए थे। अब बात करें सरगुन की तो वह अपनी पंजाबी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त नजर आ रहीं हैं। बीते दिनों ही उनका नया म्यूजिक वीडियो सामने आया था जिसका नाम था तितलियाँ। इस गाने को अब तक लोग जमकर प्यार दे रहे हैं।

नए संसद भवन के शिलान्यास से नाराज हैं राजद और कांग्रेस, कही यह बातें

उत्तराखंड में कुंभ को लेकर तैयारियां शुरू, सीएम त्रिवेंद्र ने स्वीकृत किए 28.30 करोड़ रुपए

त्रिपुरा में BJP विधायकों के बीच हुआ मतभेद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -