'लट्टू' सॉन्ग पर डांस कर सरगुन मेहता ने मचाया धमाल
'लट्टू' सॉन्ग पर डांस कर सरगुन मेहता ने मचाया धमाल
Share:

सरगुन मेहता ने टीवी से लेकर पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री तक में धूम मचा दी है। वह अपनी एक्टिंग से लेकर अपने डांस तक से सभी का दिल जीत रहीं हैं। वैसे एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं और उनके वीडियो और उनके फोटोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। सरगुन आए दिन अपने डांस वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती हैं। अब हाल ही में सरगुन मेहता ने फिर से अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने इंस्ट्रक्टर सोनाली भदौरिया संग 'लट्टू' सॉन्ग पर डांस कर रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sargun Mehta (@sargunmehta)

आप देख सकते हैं सरगुन मेहता का यह डांस वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में सरगुन ब्लैक ड्रेस में जोरदार अंदाज में डांस करते हुए दिखाई दे रहीं हैं। इस वीडियो को उन्होंने अपने तमाम सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया गया है। वैसे उन्होंने इसके लिए कैप्शन में लिखा है- 'अगली बार इससे भी अच्छा होगा। इतना डांस करवा दिया सोनाली भदौरिया ने कि मेरी जान ही निकाल दी।' वैसे सरगुन मेहता के इस डांस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। आप देख सकते हैं उनके इस वीडियो पर फैन्स अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। आपको हम यह भी बता दें कि सरगुन मेहता ने अब इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर के तौर भी शुरुआत कर दी है। वैसे बीते दिनों ही सरगुन ने 'उड़ारियां' सीरियल को अपने पति रवि दुबे संग प्रोड्यूस किया है।

आपको पता हो सरगुन मेहता ने '12/24 करोल बाग' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'फुलवा' और 'बालिका वधू' जैसे कार्यक्रमों में भी दिखाई दी थीं। वहीं टीवी सीरियल्स में काम करने के बाद सरगुन मेहता ने पंजाबी फिल्मों में भी खूब धमाल मचाया, अब तक वह कई सुपरहिट फ़िल्में दे चुकीं हैं।

राम चरण और शंकर की अगली फिल्म में हुई सलमान खान की एंट्री, निभाएंगे ये जबरदस्त रोल

VIDEO: शहनाज गिल ने पार्टी में ली शैंपेन की बोतल और फिर...

बीजेपी ने घोषित की 10 जिलों के जिला पंचायत वार्ड प्रत्याशियों के नाम की सूची

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -