न्यूजीलैंड दौरे के लिए कप्तान सरदार ने कमर कस ली
न्यूजीलैंड दौरे के लिए कप्तान सरदार ने कमर कस ली
Share:

नई दिल्ली : भारत के शानदार और दिग्गज हॉकी खिलाडी सरदार सिंह 2 से 11 अक्टूबर तक होने वाले न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय हॉकी टीम की कमान संभालेंगे। न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय हॉकी टीम कुल 6 मैच खेलेगा। सबसे पहले 2 मैच न्यूजीलैंड A टीम के खिलाफ खेले जाएंगे और शेष 4 मैच न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम के खिलाफ होंगे। इन मुकाबलों के लिए काफी मेहनत की गई है। भारतीय टीम हाई परफार्मेंस निदेशक और मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमेंस के नेतृत्व में मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पर अभ्यास शिविर में भाग ले रही है।

मुख्य कोच रोलेंट ओल्टमेंस, ‘टीम ने बीते कुछ हफ़्तों में आपसी तालमेल और पासेस पर बहुत मेहनत की है। हमारा जोर डी के भीतर प्रयासों को गोल में बदलने पर है।’ कोच ने बताया कि गोलकीपरों का दक्षिण अफ्रीका के डेव स्टानिफोर्थ के साथ सत्र सार्थक रहा। टीम में शामिल खिलाड़ियों के नाम निम्न हैं- 

गोलकीपर : पी आर श्रीजेश, हरजोत सिंह। 
डिफेंडर : बीरेंद्र लाकड़ा, कोथाजीत सिंह, वीआर रघुनाथ, जसजीत सिंह खुलर, रूपिंदर पाल सिंह, गुरजिंदर सिंह। 
मिडफील्डर : सरदार सिंह (कप्तान), चिंग्लेनसाना सिंह, एस के उथप्पा, सतबीर सिंह, देविंदर वाल्मीकि, मनप्रीत सिंह, धरमवीर सिंह। 
फारवर्ड : एस वी सुनील, रमनदीप सिंह, आकाशदीप सिंह, मनदीप सिंह, ललित उपाध्याय, निकिन थिमैया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -