टेलीविज़न के जाने माने मशहूर शो 'बिदाई' और 'बिग बॉस' की एक्स प्रतियोगी एक्ट्रेस सारा खान अक्सर विवादों में रहती हैं। सारा का आज जन्मदिन है सारा का जन्म 6 अगस्त को भोपाल में हुआ था। सारा ने वर्ष 2007 में मिस भोपाल का अवराद जीता था। तत्पश्चात, उन्होंने दूरदर्शन से अपने करियर का आरम्भ किया। सारा अपने पहले सीरियल 'बिदाई' से घर-घर में लोकप्रिय हो गई थीं। उनकी भूमिका साधना को लोगों ने बहुत पसंद किया। आज सारा का जन्मदिन है। इस अवसर पर हम आपको सारा से जुड़े कुछ विवाद बता रहे हैं।
सारा खान रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 4' में भी दिखाई दी थीं। दिलचस्प बात यह है कि शो के समय ही सारा ने अली मर्चेंट से शादी रचाई थी। हालांकि सारा की शादी सिर्फ 2 महीने तक ही ठीक चली इसके पश्चात् दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी। उस समय ऐसी खबरें भी आई थीं कि सारा ने पब्लिसिटी के लिए शो में शादी की थी मगर सारा ने इन सभी बातों को सिरे से खारिज कर दिया था। सारा खान का बाथटब में नहाते हुए एक वीडियो वायरल हो गया था। सारा के वीडियो को उनकी बहन आर्या ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर दिया था। सारा का ये वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि कुछ ने तो उनके स्क्रीन शॉट भी ले लिए। हालांकि इसे कुछ सेकंड में ही डिलीट कर दिया गया था। बाद में सारा ने बोला कि गलती से ये वीडियो शेयर हो गया था।
वही सारा ने अपने सोशल मीडिया पर रोते हुए एक वीडियो साझा किया था। उन्होंने बोला था कि उनकी छोटी बहन आर्या के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। यहां तक कि आर्या उनका साथ छोड़कर कही और चली गई हैं। सारा खान ने अपने एक इंटरव्यू में बोला था, इस वक़्त वो शादी के मूड में तो नहीं हैं, मगर वो मदरहुड अवश्य अनुभव करना चाहती हैं। सारा ने कहा, जब आप यंग होते हैं तो प्यार सरलता से हो जाता है। लेकिन आज मैं प्यार को लेकर मैच्योर हो गई हूं।
'हर हर शंभू' गाने वाली फरमानी नाज ने अब गायी नज़्म, सुनकर लोग हुए दीवाने
'बहुत बुरा गाते हो, गाना बंद करो', कहकर पुलिस ने इस मशहूर सोशल मीडिया स्टार को कर लिया गिरफ्तार
'रणवीर को कंपनी दे रही हूं...’ लिखकर इस एक्ट्रेस ने शेयर कर डाली बिना कपड़ो के तस्वीर