सपना चौधरी के नए गाने में बॉलीवुड अभिनेता का किया गया जिक्र, मिलें लाखों व्यूज
सपना चौधरी के नए गाने में बॉलीवुड अभिनेता का किया गया जिक्र, मिलें लाखों व्यूज
Share:

हरियाणा की जानी मानी लोकप्रिय डांसर सपना चौधरी के सांग इन दिनों तहलका मचा रहे हैं। हाल ही के समय में रिलीज हुए सपना चौधरी के वीडियो को बहुत लाइक किया जा रहा है। उनके वीडियो यू-ट्यूब ट्रेंड में भी बने हुए हैं। सपना चौधरी का इसी माह रिलीज हुआ एक सांग सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में बना हुआ है।

वही इस सांग में बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल तथा उनकी मूवी गदर का भी जिक्र है। सांग में सपना चौधरी की अदाएं लोगों को बहुत पसंद आ रही हैं। सांग का नाम है 'नलका'। सोनोटेक म्यूजिक के यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज हुए इस सांग को लगभग 50 लाख व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। वहीं, इस सांग पर सपना के डांस का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

साथ ही इस सांग को सपना चौधरी तथा मोहित जांगड़ा पर फिल्माया गया है। इसे रुचिका जांगिड़ एवं विणु गौर ने मिलकर गाया है। म्यूजिक दिया है 'जीआर म्यूजिक' ने तथा आमिन बरोड़ी ने इसे लिखा है। वही इस सांग पर सपना चौधरी ने डांस भी किया है। उनके डांस का यह वीडियो भी बहुत देखा जा रहा है। इस वीडियो को लगभग 14 लाख बार देखा जा चुका है। 

इसरो आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी में अंतरिक्ष शैक्षणिक केंद्र करेगा स्थापित

एनटीपीसी बोंगईगांव में आयोजित 11वें ईआर-2 की गुणवता में आया बदलाव

भारतीय क्षेत्रीय भाषाओं में ऑनलाइन विज्ञापन देखना पसंद करते हैं: यूट्यूब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -