भगवान से माफी मांगते हुए सपना चौधरी ने कही यह बात
भगवान से माफी मांगते हुए सपना चौधरी ने कही यह बात
Share:

हरियाणवी डांसर और टीवी का जाना माना शो बिगबॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने हाल ही में एक पोस्ट किया है। इसके साथ ही इस पोस्ट की चर्चा हर तरफ हो रही है। वहीं अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उन्होनें अपने मैसेज में ऐसा क्या लिखा कि वो सुर्खियां बटोर रहा है। सपना चौधरी का ये पोस्ट कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन से जुड़ा है। जिसमें जरूरी सेवाओं के अलावा सभी कुछ बंद है। इसके साथ ही यहां तक कि एहतियात के तौर पर हर धर्म के धार्मिक स्थलों को भी बंद कर दिया गया है।

इसके साथ ही सपना चौधरी ने इसी से जुड़ा इंस्टाग्राम पर एक मैसेज लिखा जिसमें वो भगवान से माफी मांग रही हैं। सपना ने लिखा- 'तू नाराज तो है अपने इंसान से भगवान नहीं तो मंदिरों के दरवाजे बंद ना करता। सजा दे रहा है कुदरत से खिलवाड़ की नहीं तो गुरुद्वारों से लंगर कभी ना उठता। आज उन बारिश की बूंदों से संदेश मिला रोता तो तू भी है जब इंसान आंसू बहाता। माफ करदे अपने बच्चों के हर गुनाह। सब कहते हैं, तेरी मर्जी के बिना तो पत्ता भी नहीं हिलता।' वहीं इससे पहले सपना चौधरी का एक वीडियो जनता कर्फ्यू के दौरान वायरल हुआ था। वहीं इस वीडियो में सपना रोती हुई नजर आई थीं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें की  ये वीडियो उस वक्त वायरल हुआ था जब सभी पीएम मोदी के कहने पर ताली, थाली और शंख बजाकर कोरोने से लड़ रहे योद्धाओं को सलाम कर रहे थे। इस दौरान सपना ताली बजाते हुए भावुक हो गई थीं और रो पड़ी थीं।इसके साथ ही  इस वीडियो को खुद सपना ने इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इसके साथ ही इस वीडियो की शुरुआत में ही सपना चौधरी भावुक नजर आ रही थीं। वहीं वो अपने आंसू पोछते भी नजर आई थीं। वहीं  इस वीडियो के कैप्शन में सपना ने लिखा था, 'बुरे समय में भी, कुछ अच्छाई होती है।वहीं  गर्व है हमें एकता और अखंडता पर।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary) on

यह रिश्ता क्या कहलाता है में नहीं आएगा कोई लीप

मनीष पॉल ने राहत कोष में दान किए इतने लाख रूपये

पार्थ समथान संग रिलेशन में थीं दिशा पाटनी, ऐसे टुटा था रिश्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -