घूंघट में नागिन बन बलखाई सपना चौधरी, देंखे ये जबरदस्त वीडियो
घूंघट में नागिन बन बलखाई सपना चौधरी, देंखे ये जबरदस्त वीडियो
Share:

हरियाणवी सांग का जिक्र हो और सपना चौधरी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है। डांसिंग क्वीन के नाम से लोकप्रिय तथा लाखों फैंस के दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस सांग में वो नागिन धुन पर नृत्य करती नजर आ रही हैं। सपना चौधरी के इस वीडियो को उनके चाहने वाले प्रशंसक बहुत लाइक कर रहे हैं। वीडियो को यू-ट्यूब पर लाखों लोग देख चुके हैं। यह सांग है 'छोटी सी बनड़ी'।

वही इस हरियाणवी सांग को जगबीर राठी ने गाया है तथा म्यूजिक दिया है अशोक वर्मा ने। यह सांग हरियाणवी एल्बम 'बोल तेरे मीठे मीठे' से लिया गया है। सपना चौधरी का यह डांस वीडियो किसी शो का है जिसे 'देसी क्वीन सपना चौधरी' नाम के यू-ट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है।

इस वीडियो को तकरीबन 6 लाख व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। वीडियो में सपना चौधरी घूंघट निकालकर नागिन धुन पर डांस करती नजर आ रही हैं। उनके ठुमके को फैंस हमेशा की भांति बहुत पसंद कर रहे हैं। आपको बता दें कि कोरोना संकट में सपना के नए वीडियो आने बंद हो गए थे। किन्तु नए वर्ष पर और उससे ठीक पूर्व उनके कई सांग्स रिलीज हुए, जिन्हें करोड़ों बार देखा जा चुका है। सपना की प्रसिद्धि ऐसी है कि उनके सांग आते ही छा जाते हैं।

मिमी चक्रवर्ती के इस फोटो ने DDLJ की काजोल की दिलाई याद, देंखे ये खूबसूरत तस्वीर

कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगे विजय सेतुपति, बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल

स्टार कपल नुसरत जहान और निखिल जैन ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -