सपना चौधरी के नए वीडियो ने लूटा फैंस का दिल, देंखे क्या है खास?
सपना चौधरी के नए वीडियो ने लूटा फैंस का दिल, देंखे क्या है खास?
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अदाकारा और डांसर सपना चौधरी के डांस तथा गानों ने केवल हरियाणा ही नहीं बॉलीवुड तक अपनी छाप छोड़ी है। सपना चौधरी हरियाणवी म्यूजिक जगत की सबसे लोकप्रिय गायक एवं डांसर हैं। सपना को उनके प्रशंसक देसी क्वीन के नाम से भी जानते हैं। 

वही हाल ही में सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपना नया डांस वीडियो शेयर किया है। सपना चौधरी नए डांस वीडियो में नो मेकअप लुक में दिखाई दे रही हैं। नए वीडियो में ना उनकी आंखों में कजरा है तथा ना ही होठों पर लिपस्टिक का रंग चढ़ा है। फिर भी सपना बहुत सुन्दर लग रही हैं। ब्लू लाइन्स वाली लूज शर्ट एवं डेनिम्स में भी सपना का लुक जबरदस्त है। सपना चौधरी का यही बिंदास स्टाइल उनके दीवाने सोशल मीडिया पर बहुत पसंद करते हैं। 

वही सपना के स्टाइल के साथ-साथ नए वीडियो में हरियाणवी सांग 'मिनिस्टर' पर देसी क्वीन का बेहतरीन डांस देखने को मिल रहा है। सपना चौधरी वीडियो में बिल्डिंग के पार्किंग एरिया में नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। सपना ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'सबके दिल में धड़कते हैं हम इसलिए कुछ लोगों की आंखों में रड़कते हैं हम।।।' वही सोशल मीडिया पर सपना चौधरी के हर अंदाज को उनके प्रशंसक खूब पसंद करते हैं। बता दें हाल ही में सपना चौधरी की पेट की सर्जरी हुई है। हाल ही में एक स्टेज शो के चलते सपना की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, तत्पश्चात, उन्हें तुरंत सर्जरी करवानी पड़ी है। वहीं सर्जरी के कुछ ही दिनों के बाद सपना अपने काम पर वापस लौट आई हैं, उनके इसी स्टाइल पर लाखों लोग फिदा हैं। 

सुर्ख़ियों में छाई रुबीना दिलैक की ये साड़ी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

साड़ी पहन मौनी रॉय ने ढाया कहर, दिल थामकर देंखे ये बेहतरीन तस्वीरें

'अनुपमा' की इस मशहूर अदाकारा ने छोड़ी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री, पोस्ट शेयर कर कही ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -