सपना चौधरी ने साड़ी में ढाया कहर, नए गाने में नजर आया जबरदस्त अंदाज
सपना चौधरी ने साड़ी में ढाया कहर, नए गाने में नजर आया जबरदस्त अंदाज
Share:

हरियाणा म्यूजिक जगत की जानी मानी मशहूर डांसर सपना चौधरी केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि, बॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। अपने प्रशंसकों के लिए एक बार फिर नया सांग लेकर आई हैं। उनके इस सांग का नाम है 'स्लेट बरती'। इस सांग में भी वह बहुत सुन्दर लग रही हैं। सांग में आपको सपना का अलग अंदाज देखने को मिलेगा। 

दरअसल, इसमें वह एक टीचर के किरदार में हैं तथा उन्होंने इसमें हरियाणवी पोशाक नहीं, बल्कि साड़ी पहनी है। इस सांग में उनके साथ हरियाणवी गायक राज मावर दिखाई दे रहे हैं। ये एक रोमांटिक गाना है। सपना सांग में स्कूल के बच्चों को डांस सिखाती नजर आ रही हैं। इस सांग पर चार लाख से ज्यादा व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। गौरतलब है कि सपना चौधरी ने हाल फिलहाल में एक के पश्चात् एक कई सांग रिलीज किए हैं। उनके ज्यादातर सांग सुपरहिट ही रहें हैं। 

वही सपना चौधरी ने केवल हरियाणवी में ही नहीं बल्कि, भोजपुरी, पंजाबी तथा बॉलीवुड जगत में भी काम किया है। इतना ही नहीं वह टेलेवसीयों के सबसे बड़े रियलटी शो बिग बॉस में भी दिखाई दे चुकी हैं। सपना सोशल मीडिया पर भी बहुत सक्रीय रहती हैं। वह आए दिन अपने तस्वीर तथा वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। केवल फिल्मों तक हीं नहीं बल्कि, सपना कई सामाजिक मसलों पर कई बार बेबाक तरीके से अपना पक्ष भी रखती रहती हैं।

बड़ी खबर! ‘यमला पगला दीवाना’ फेम एक्टर अमित मिस्त्री का निधन, ये है मौत की वजह

जन्मदिन पर एजाज खान ने किया पवित्रा को किस, तस्वीरें हो रहीं वायरल

टालीवुड अभिनेता नानी की इस जबरदस्त फिल्म की रिलीज हुई स्थगित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -