पवन सिंह के रंग में रंग गई सपना चौधरी...जानिए क्यों
पवन सिंह के रंग में रंग गई सपना चौधरी...जानिए क्यों
Share:

भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह आज करोड़ों दिलों पर भी राज करने लगे है। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि उनका कोई भी गाना इंटरनेट पर आते ही छाने लग जाते है। पवन सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक गाना '5 के नाचे अइहा' रिलीज किया था, जो कि अबतक इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। हाल ही में पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर ये सूचना दी थी कि उनका एक नया गाना 'लहंगा लहक जाई' रिलीज होने जा रहा है। खास बात तो ये है कि इस सॉन्ग में उनके साथ सपना चौधरी भी है। पवन सिंह और सपना चौधरी का गाना 'लहंगा लहक जाई' आज यानी 18 जनवरी को रिलीज कर दिया गया है। सामने आने के उपरांत से ही ये सॉन्ग इंटरनेट पर लोगों के मध्य चर्चा का विषय बन चुका है।

पवन सिंह और सपना चौधरी के इस गाने को VYRL Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड भी कर दिया है। इस गाने में पवन सिंह धमाकेदार एंट्री करते दिखाई दे रहे है। वहीं सपना चौधरी भी अपने ठुमकों से पवन सिंह के दिलों की धड़कनें तेज करती नजर आ रही है। गाने में पवन सिंह और सपना की केमिस्ट्री देखने लायक है। दोनों को साथ देख फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। 

 

खबरों का कहना है कि पहली बार भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह और हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी एक साथ किसी गाने में दिखाई दिए जिसका असर साफ दिखाई दे रहे है। मात्र 1 घंटे में इस गाने पर 82 हजार लोगों ने लाइक का बटन दबाया है। वहीं इसे अबतक 6 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

सड़क पर गिरते-गिरते बचीं रिया चक्रवर्ती, पैपराजी पर निकाला अपना गुस्सा

लड़का नहीं बल्कि लड़की के साथ शादी करना चाहती थी रेखा...!

RRR की जीत पर सेलेब्स ने व्यक्त की अपनी ख़ुशी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -