संतान प्राप्ति को लेकर है चिंतित तो, एक बार जाए इस मंदिर
संतान प्राप्ति को लेकर है चिंतित तो, एक बार जाए इस मंदिर
Share:

हमारे देश में ऐसे बहुत से मंदिर हैं जिनसे जुड़े हुए कुछ ऐसे तथ्य हैं, जिनके बारे में यदि कोई सुनता है तो पहले तो विश्वास नहीं करता और जब होता है लोगों को आश्चर्य की कोई सीमा नहीं रहती है। जी हां, आप सही समझ रहे हैं हम आज आपको एक भारत में स्थित एक ऐसे ही धार्मिक स्थल के बारे में बताने जा रहे हैं जहां देवों के देव महादेव के पुत्र भगवान गणेश की ऐसी प्रतिमा स्थापित हैं जिसका हर वर्ष एक तिल के समान आकार बढ़ रहा है। हम जानते हैं आपको यकीनन इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा होगा इसीलिए हम आपके लिए लाएं हैं इस मंदिर से जुड़ी संपूर्ण जानकारी यहाँ है ।

आपकी जानकारी के लिए बता दें हम बात कर रहे हैं मध्यप्रदेश पिपरिया के बनखेड़ी बचवानी में स्थित गणेश मंदिर की, जहां तिल के समान बप्पा की मूर्ति बड़ी होती है। जिस कारण ये प्रतिमा देश भर में प्रसिद्ध है। यहां की सबसे प्रसिद्ध मान्यता है कि जो भी दंपत्ति को संतान का सुख नहीं मिलता, यदि वो यहां आकर गणपति के दर्शन करती है तो उन्हें संतान अवश्य प्रप्त होती है। कहा जाता है यहां आने वाली अकिसी भी महिला की गोद सूनी नहीं रहती है। मंदिर के पुजारियों के मुताबिक इस प्राचीन मंदिर का बड़ा ही महत्व है। यहां जो भी भक्त सच्चे मन से मन्नत मांगते हैं उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आसपास के ग्रामीण अंचल में ख्यातिलब्ध है। 

प्रत्येक वर्ष यहां तिलचौथ पर विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। इसी खास मौके पर गणेश जी की कहा प्रतिमा का कद तिल के समान बढ़ता है। इसके अलावा गुरुवार को गांव समिति सदस्यों एवं युवाओं द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को खीर एवं चाय प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। बुधवरा हो या कोई आम दिन सुबह से देर रात तक बप्पा के दर्शनों के लिए यहां भक्तों की लंबी कतारें लगी दिखाई पड़ती है। वही पूरी होती हैं मन्नतें-माना जाता है कि यहां मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। इसी के चलते मंदिर में मनोकामना मांगते समय मंदिर की पिछली दीवार पर महिलाएं गोबर के हाथ लगाती नज़र आती हैं एवं पुरुष गोबर से ॐ लिखते दिखाई देते हैं।

भगवान् सूर्यदेव को जल चढाते समय रखे इन बातो का खास ख्याल

जानिये क्यों 108 अंक के पीछे का रहस्य, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

आपके सोने के अंदाज से पता चलता है की आप कैसे है, जानिये पूरी डिटेल्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -