संत बलबीर सिंह और बिक्रमजीत को राज्यसभा भेजेगी AAP, सीएम मान ने किया ऐलान
संत बलबीर सिंह और बिक्रमजीत को राज्यसभा भेजेगी AAP, सीएम मान ने किया ऐलान
Share:

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (AAP) ने पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल और उद्यमी-परोपकारी बिक्रमजीत सिंह साहनी को पंजाब से उच्च सदन के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है, ये दोनों ही पद्मश्री पुरस्कार विजेता हैं। यह ऐलान पंजाब के सीएम भगवंत मान की तरफ से किया गया है। दरअसल, राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को वोट डाले जाने हैं और 31 मई नामांकन की अंतिम तारीख है। 

विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं की दलीय स्थिति के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सीटें जीतने की हालत में है। जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल ख़त्म हो रहा है, उनमें उच्च सदन में नेता सदन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हैं। 

इस बीच विपक्षी दलों की तरफ से भी राज्यसभा के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं। शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता भगवंत मान ने जानकारी देते हुए बताया है कि पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल और उद्यमी-परोपकारी बिक्रमजीत सिंह साहनी को पंजाब से उच्च सदन के लिए नामित किया गया है, जो कि पद्मश्री पुरस्कार विजेता हैं।

मौलाना अरशद मदनी बोले- "श्रीलंका की तबाही से सबक लें नफरत...."

राजेंद्र नगर सीट से AAP ने दुर्गेश पाठक को दिया टिकट, संजय सिंह की भाजपा को चुनौती

मंदिर के बाहर से ही दर्शन करके वापस चले गए शरद पवार, पार्टी ने कहा- 'उन्होंने खाया था नॉनवेज...'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -