प्रधानमंत्री मोदी पर संजय सिंह ने बोला जमकर हमला, कहा- वापस लो तीनों कृषि कानून...
प्रधानमंत्री मोदी पर संजय सिंह ने बोला जमकर हमला, कहा- वापस लो तीनों कृषि कानून...
Share:

मेरठ: देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के मेरठ में अन्नदाताओं की महापंचायत को संबोधित करने पहुंचे आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर खूब हमला बोला। प्रधानमंत्री मोदी के आंदोलनजीवी वाले बयान पर उन्होंने तंज कसते हुए देश के स्वतंत्रता आंदोलनजीवी के नाम गिनाए तथा बताया कि ये व्यक्ति भी आंदोलनजीवी थे। प्रधानमंत्री मोदी को आंदोलनजीवियों का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए तथा तीनों कृषि कानून को वापस लेना चाहिए। संजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने पूंजीपति दोस्तों को लाभ पहुंचाने के लिए यह कानून पास किया है। 

साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार पटेल, भगत सिंह, भीमराव अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया, चौधरी चरण सिंह, बाबा महेंद्र सिंह टिकैत भी आंदोलनजीवी थे। संजय सिंह ने आगे बताया कि इन व्यक्तियों ने भारत को स्वतंत्र कराया। हमें लोकतंत्र तथा भारत का संविधान दिया। इन व्यक्तियों ने हमें विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र दिया। ये सेनानियों ही थे जिन्होंने अंग्रेजों से लड़कर भारत को स्वतंत्र कराया। इसलिए स्वतंत्रता आंदोलनजीवी का मजाक मत उड़ाओ तथा ये तीनों काला कानून वापस जो अपने चंद पूंजीपति दोस्तों के लाभ के लिए आपने पास किया है, उन्हें वापस लो। 

वही आपको काला कानून वापस लेना ही होगा। इससे कम में अन्नदाता नहीं मानेंगे। गौरतलब है उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुकी आम आदमी पार्टी ने किसान महापंचायत को लेकर पूरी तैयारी की है। मुख्यमंत्री केजरीवाल भी मेरठ पहुंचे थे। उन्होंने भी केंद्र सरकार पर जबरदस्त निशाना साधा।

इस शहर में खुला अनोखा साड़ी बैंक, इस तरह करेगा काम

गुलाम नबी ने की पीएम मोदी की प्रशंसा, कहा- लोगों को नरेंद्र मोदी से लेनी चाहिए सीख, जो प्रधानमंत्री बन गए...

घर में घुसकर महिला के साथ किया दुष्कर्म, विरोध करने पर रिश्तेदार को मारी गोली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -