यौन शोषण के आरोप से भड़के आप नेता संजय
यौन शोषण के आरोप से भड़के आप नेता संजय
Share:

नई दिल्ली: लगता है कि आम आदमी पार्टी के दिन खराब चल रहे है। पहले मंत्री संदीप कुमार सेक्स स्कैंडल में फंसे तो फिर इसके बाद पार्टी प्रवक्ता आशुतोष को महिला आयोग ने समन भेजकर शुक्रवार तक पेश होने के लिये कहा है।

अब पंजाब प्रभारी संजय सिंह पर भी टिकट के बदले महिलाओं का यौन शोषण करने का आरोप लगा है। संजय सिंह पर आरोप और किसी ने नहीं बल्कि उनकी ही पार्टी के विधायक देवेन्द्र सहरावत ने लगाया है।  सहरावत दिल्ली के बिजवासन से विधायक है।

तो छोड़ दूंगा राजनीति-
सहरावत के आरोप से संजय सिंह भड़क गये है। उन्होंने तुरत फुरत दिल्ली आकर पत्रकारों के समक्ष अपनी सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि उन पर जो भी आरोप लगाये जा रहे है, वे बेबुनियाद है। यदि उन पर किसी तरह भी यौन शोषण का आरोप सिद्ध हो जाये तो वे राजनीति करना ही छोड़ देंगे।

संजय सिंह ने बीजेपी और अकाली दल पर आरोप लगाते हुये कहा कि ये दोनों दल मिलकर आम आदमी पार्टी को बदनाम करने की साजिश रच रहे है। आप सूत्रों के अनुसार देवेन्द्र सहरावत ने संजय सिंह को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी पत्र लिखा है। बताया गया है कि देवेन्द्र ने केजरीवाल को लिखी चिठ्ठी में संजय सिंह पर यौन शोषण करने के साथ ही टिकट के बदले मोटी रकम लेने का भी आरोप लगाया है। 

स्टिंग के जाल में फिर उलझी 'AAP', संजय सिंह पर चंदे के पैसे के गबन का आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -