भाजपा को मिली शिकस्त पर संजय राउत ने कसा तंज, कहा- बाप रे ! पूरी दिल्ली देशद्रोही !
भाजपा को मिली शिकस्त पर संजय राउत ने कसा तंज, कहा- बाप रे ! पूरी दिल्ली देशद्रोही !
Share:

मुंबई: दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद आप अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल तीसरी बार सीएम की कमान संभालने जा रहे हैं। इस बीच शिवसेना के मुखपत्र सामना में भाजपा पर कटाक्ष किया गया है। शिवसेना के मुखपत्र सामना में संजय राउत ने कहा है कि बाप रे! पूरी दिल्ली देशद्रोही! दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने यह दिखा दिया है कि पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह अजेय नहीं हैं।

संजय राउत ने सामना के सम्पादकीय में लिखा है कि, "दूसरी बात मतलब मतदाता बेईमान नहीं हैं। धर्म का बवंडर पैदा किया जाता है, उसमें वे बहते नहीं हैं। राम श्रद्धा की जीत हैं ही लेकिन कुछ विजय हनुमान भी दिलाते हैं। दिल्ली में ऐसा ही हुआ।" उन्होंने सामना लिखा है कि लोकसभा चुनाव में मजबूत और अभेद्य रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधानसभा चुनाव में ताश के पत्तों से बने बंगले के जैसे धराशायी हो जाती है, ऐसा दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है।

संजय राउत ने लिखा कि भाजपा अजेय नहीं है और मोदी-शाह की वजह से चुनाव जीता जा सकता है, इस दंतकथा से लोगों को अब तो बाहर निकलना चाहिए। राउत ने कहा है कि अब भाजपा का गुब्बारा फूटने का आगाज़ हो गया है। आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी मात मिली थी, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से आप ने 62 सीटों पर कब्ज़ा जमाया था और भाजपा के खाते में केवल 8 सीटें आईं थीं।

जामिया द्वारा जारी किए गए वीडियो पर बोलीं प्रियंका गाँधी, कहा- अगर एक्शन नहीं लिया गया तो...

ट्रम्प के भारत दौरे से पहले 'जैश' की धमकी, 'मुसलामानों पर किए गए अत्याचार का बदला लिया जाएगा'

एक बार फिर ईरान की राजधानी बगदाद में अमेरिका दूतावास के पास रॉकेट हमला, युद्ध भड़कने की आशंका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -