जरा भी दिल है तो PM मोदी किसानों से बात करें: संजय राउत
जरा भी दिल है तो PM मोदी किसानों से बात करें: संजय राउत
Share:

नई दिल्ली: किसान आंदोलन को लेकर शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को निशाने पर लिया है। जी दरअसल शिवसेना नेता सांसद संजय राउत ने हाल ही में कहा कि, 'किसानों के भारत बंद को लेकर कोई राजनीति नहीं की जा रही है।' इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि, 'किसान बिना किसी राजनीतिक झंडे के अपना प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में ये हमारा दायित्व है कि हम भी उनके साथ खड़े हो।'

हाल ही में संजय राउत ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'अगर सरकार के पास जरा भी दिल है तो प्रधानमंत्री मोदी अमित शाह खुद वहां जाएं किसानों से बात करें।' वैसे आप सभी जानते ही होंगे आज भारत बंद है। जी दरसल बीते दिनों ही तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों ने 'भारत बंद' आह्वान किया था। वैसे आज किसान देशभर में चक्का जाम कर रहे हैं। आज किसान 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सड़कों पर चक्का जाम करने वाले हैं। बीते कई दिनों से प्रदर्शन के तहत उत्तरी राज्यों खासकर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश दिल्ली के किसान सड़कों पर उतरे हैं और सभी नए कृषि कानून का विरोध कर रहे हैं।

आप जानते ही होंगे किसान 12 दिन से दिल्ली की सीमाओं पर लगे हुए हैं और यहां हजारों की संख्या में किसानों ने अपना डेरा जमा रखा है। वैसे किसानों के इस आंदोलन को लेकर भी इस समय जमकर राजनीति हो रही है। अब आज 'भारत बंद' को देश के तमाम विपक्षी दलों ने अपना समर्थन दिया है और वह शहरों में खुल दुकाने बंद करवा रहे हैं।

यूएनसीसीएडी ने की निवेश संवर्धन पुरस्कार 2020 के 'इन्वेस्ट इंडिया' विजेता की घोषणा

Ind Vs Aus: आज मेजबान का 'सूपड़ा साफ' करने उतरेगी टीम इंडिया, 2016 में भी किया था 'क्लीन स्वीप'

आम जनता को बड़ा झटका, 2 साल के उच्चस्तर पर पहुंचे पेट्रोल-डीज़ल के भाव !

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -