किसान आंदोलन पर बोले संजय राउत- 'कोई अदृश्य शक्ति नहीं निकलने दे रही समाधान'
किसान आंदोलन पर बोले संजय राउत- 'कोई अदृश्य शक्ति नहीं निकलने दे रही समाधान'
Share:

महाराष्ट्र: किसान आंदोलन को लेकर शिवसेना नेता संजय राउत ने हाल ही में एक बड़ा बयान दे डाला है। जी दरअसल उन्होंने मुंबई में आजाद मैदान में शुरू हुए प्रदर्शन के बीच यह दावा कर डाला है कि, 'कोई अदृश्य शक्ति है जो कि चाहती है कि किसानों का मसला सॉल्व ना हो।' जी हाँ, उन्होंने कहा, 'वह शक्ति अस्थिरता और अशांति बनाने की कोशिश कर रही है।' केवल यही नहीं बल्कि अपने बयान में शिव सेना नेता संजय राउत ने यह भी कहा कि, 'यह किसानों का अभूतपूर्व आंदोलन है और पूरा विश्व इसे अपने नजरिए से देख रहा है। किसान जिस तरीके से लड़ रहे हैं पूरे विश्व में आज तक ऐसा आंदोलन नहीं हुआ था। इस देश का किसान एक हुआ है और राज्यों-राज्यों के किसानों ने उन्हें सपोर्ट किया है और सड़क पर उतर रहे हैं।'

जी दरअसल मुंबई के आजाद मैदान में किसान आंदोलन चल रहा है। उसी पर संजय राउत ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि, 'वहां हजारों की तादाद में किसान आए हुए हैं। कोरोना का डर मुंबई में खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में मुंबई में जो भीड़ जमा हुई है उस पर भी ध्यान देना होगा। किसानों की मांग सही है, उन्हें बातचीत के पहले राउंड में ही न्याय मिलना चाहिए था।'

इसके अलावा संजय राउत ने यह भी कहा कि, ‘कोई अदृश्य शक्ति है जो चाहती है कि किसान को न्याय ना मिले, इस देश में अस्थिरता रहे,अशांति का माहौल बने। राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए एक वातावरण बने जो कि इस देश के लिए ठीक नहीं है।’ अब उनके इस बयान पर विवाद शुरू हो गया है। कोई उनके सपोर्ट में है तो कोई उन्हें गलत बता रहा है।

मुंबई हाईकोर्ट के फैसले पर भड़के सेलेब्स, रितेश बोले- 'कह दो ये Fake है'

श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय तटरक्षक बल को सौंपे 4 मछुआरों के शव

अर्जेंटीना 'बी' ने भारतीय महिला हॉकी टीम को 3-2 से हराया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -